BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीकेएल-7 : पुणे में आज थलाइवाज से दो-दो हाथ करेंगे स्टीलर्स

by bnnbharat.com
September 14, 2019
in समाचार
पीकेएल-7 : पुणे में आज थलाइवाज से दो-दो हाथ करेंगे स्टीलर्स

PKL-7: Steelers to give two hands with Thalaivaj in Pune today

Share on FacebookShare on Twitter

पुणे : हरियाण स्टीलर्स टीम आज प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने अगले मैच में तमिल थलाइवाज के खिलाफ मैट पर उतरेगी. अपने पिछले मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को अंतिम मिनट में हासिल अंक के दम पर बराबरी पर रोकने वाली स्टीलर्स टीम थलाइवाज के खिलाफ भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी.

हरियाणा के रेडर विकास कंडोला इस सीजन में अपनी टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. विकास मानते हैं कि अगले मैच के लिए उनकी टीम कुछ अलग तरह से तैयारी नहीं करेगी लेकिन अपनी रणनीति पर बने रहने की कोशिश करेगी.

कंडोला ने कहा, “अंतिम कुछ मिनटों में हम जयपुर से पीछे थे लेकिन कप्तान धर्मराज चेरालाथन और प्रशांत कुमार राय ने अपने साहस के दम पर मुकाबला बराबर करा लिया. मैच में हमारी वापसी वाकई शानदार रही लेकिन हमारा अगला मैच काफी चुनौतीपूर्ण होगा. हम हालांकि इस मैच को लेकर अपनी शैली में कोई बदलाव नहीं करेंगे लेकिन हमारी कोशिश अपनी रणनीति पर टिके रहने की होगी.”

हरियाणा की टीम को इस सीजन के अपने चौथे मैच में थलाइवाज के खिलाफ 28-35 से हार मिली थी. छठे सीजन में हालांकि दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले टाई रहे थे.

हरियाणा को हालांकि इस मैच में थलाइवाज के दिग्गज मंजीत चिल्लर और अजय ठाकुर से सावधान रहने की जरूरत है.

इसे लेकर कंडोला ने कहा, “तमिल थलाइवाज टीम में और भी कई अनुभवी खिलाड़ी हैं लेकिन हमें मंजीत और अजय से खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है. हम एक शानदार मैच की आशा कर रहे हैं. हमारी टीम अभी शानदार फार्म में है. ऐसे में मुकाबला कड़ा होगा.”

कंडोला ने इस सीजन में हरियाणा के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11 मैचों में अब तक कुल 103 अंक जुटाए हैं. 21 साल के कंडोला ने कहा कि वह इस सीजन में फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं.

बकौल कंडोला, “मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं. हमारी टीम अच्छा खेल रही है. हमने लगातार पांच मैच जीते हैं. अभी हमारे खेल का स्तर शानदार है. मैं अभी खुद को फिट रखते हुए टीम की जीत में योगदान देते रहना चाहता हूं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मात्र भाषा का पहचान दिवस, हिंदी दिवस

Next Post

तेजस ने रचा इतिहास, INS हंसा पर हुआ लैंड

Next Post
तेजस ने रचा इतिहास, INS हंसा पर हुआ लैंड

तेजस ने रचा इतिहास, INS हंसा पर हुआ लैंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d