BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘प्लेन टाइगर’ को मिल सकता है दिल्ली की राज्य तितली का दर्जा

by bnnbharat.com
July 29, 2019
in समाचार
‘प्लेन टाइगर’ को मिल सकता है दिल्ली की राज्य तितली का दर्जा

Plain tiger butterfly, Danaus chrysippus, on a marygold flower. Plain tiger is the most widespread butterfly in the world. The bright orange butterfly on yellow flower show up on blurred background

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में तितलियों की प्रजातियों का पता लगाने के लिए पहली बार 2017 में तितली गणना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वर्ष 2018 में भी दिल्ली-एनसीआर की 100 से ज्यादा जगहों पर तितली गणना आयोजित की गई। इन दोनों साल की गणना के आधार पर प्लेन टाइगर को राज्य तितली बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार की ओर से इस साल सितंबर में होने वाली तितली गणना कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जा सकती है।राजधानी के प्रदूषण में भी फलने-फूलने वाली ‘प्लेन टाइगर’ नामक तितली को दिल्ली की राज्य तितली का दर्जा मिल सकता है। दो साल से लगातार चलाए गए तितली गणना कार्यक्रम में यही तितली ऐसी मिली, जो दिल्ली की सभी जगहों पर बड़ी तादाद में पाई जाती है। इसके चलते इसे दिल्ली की राज्य तितली बनाने की कवायद शुरू की गई है।

तितली गणना कार्यक्रम का आयोजन करने वाले असोला भाटी वन्यजीव विहार में शिक्षण एवं संरक्षण कार्यक्रम के संयोजक सोहेल मदान बताते हैं कि प्लेन टाइगर तितली दिल्ली में सभी जगहों पर समान रूप से पाई जाती है। इसी के चलते इसे राज्य तितली बनाने का प्रस्ताव दिया जा रहा

प्लेन टाइगर ऑक या मदार के पेड़ पर अपने अंडे देती है। इसी की पत्तियां खाकर इसकी इल्ली (कैटर पिलर) जीवित रहता है और प्यूपा में तब्दील हो जाता है। ऑक की पत्तियां खाने के चलते इसके अंदर भी कुछ जहरीले तत्व चले जाते हैं, जिसके चलते इसे खाने से पक्षी भी परहेज करते हैं।

तितली विशेषज्ञ शांतनु बताते हैं कि प्लेन टाइगर तितली को शहरी वातावरण ज्यादा पसंद आता है। यह दिल्ली के प्रदूषण से तालमेल बिठाकर जीना सीख चुकी है। इसके चलते दिल्ली के पार्कों में इसे आसानी से देखा जा सकता है।

इससे पहले महाराष्ट्र और केरल ने अपने-अपने यहां तितली की विशेष प्रजाति को राज्य तितली का दर्जा दिया है। महाराष्ट्र ने ब्लू मोरमोन और केरल ने बुद्ध मयूरी को अपनी राज्य तितली घोषित किया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अधूरे कार्य, विभाग मौन

Next Post

बिजली चोरी, 1643 ठिकानों पर रेड 304 उपभोक्ताओं पर FIR, कुल 53.23 लाख का जुर्माना

Next Post

बिजली चोरी, 1643 ठिकानों पर रेड 304 उपभोक्ताओं पर FIR, कुल 53.23 लाख का जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d