BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपने जीवन में एक पौधा जरूर रोपें और उसकी रक्षा भी करें: प्रद्युम्न सिंह तोमर

ऊर्जा मंत्री तोमर एवं सांसद शेजवलकर ने बरा डंपिंग ग्राउंड में किया वृक्षारोपण

by bnnbharat.com
August 14, 2020
in Uncategorized
अपने जीवन में एक पौधा जरूर रोपें और उसकी रक्षा भी करें: प्रद्युम्न सिंह तोमर
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: जितना प्यार हम अपने बच्चों को करते हैं उतना ही प्यार हमें पेड़-पौधों को भी करना चाहिए. वृक्ष ही हमें ऑक्सीजन के जरिए जीवन देते हैं. अगर हम पेड़-पौधों का ख्याल नही रखेगें तो हमारा जीवन कठिन हो जायेगा. इसलिए जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगायें और बच्चे की तरह उसकी देखभाल भी करें. इस आशय के विचार ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज बरा डंपिंग ग्राउण्ड के समीप विकसित किए जा रहे पार्क में पौधरोपण के दौरान व्यक्त किए. इस अवसर पर उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन करने और मुंह को मास्क से ढंककर रखने की बात भी कही. सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए.

सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होगें. प्रयास करें कि बडे पौधे ही लगाये जायें, जिससे ये पौधे जल्द से जल्द पेड़ बन सकें. उन्होंने कहा बरा डंपिग ग्राउंड में शहर से निकलने वाले कचरे को फैंका जाता था उसकी तरफ कोई जाना नही चाहता था, गंदगी और धुंए के गुबार लगे रहते थे. लेकिन अब बरा डंपिंग ग्राउंड की दशा सुधरने जा रही है. यहां लगभग आठ बीघा में सुंदर व आकर्षक पार्क का निर्माण किया जा रहा है.

शंकरपुर स्थित बरा डंपिंग ग्राउंड पर बनाए जा रहे जीवनदायी वन परिक्षेत्र में गुरुवार को द फेथ ऑफ पब्लिक स्टूडेंट वेलफेयर एवं शिक्षा समिति ग्वालियर के तत्वावधान में जी न्यूज 24 व गुरुद्वारा श्री दाता बंदी छोड़ के सहयोग से स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर की स्मृति में वृहद वृक्षारोपण किया गया. इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 100 बड़े पौधे रोपे गए. बाबा लक्खा सिंह ने अर्जुन का पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसी क्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के द्वारा अर्जुन का पौधा एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने पीपल का पौधा रोपा.

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद जगत सिंह कौरव, वार्ड 35 के पूर्व पार्षद राजेंद्र जैन, जी न्यूज 24 के चीफ एडिटर रवि यादव, इंद्रजीत सिंह राजपूत, प्रदीप लक्षणे, अरुण कुशवाह, ध्रुव गौतम, रमेश पचौरी, लक्ष्मी नारायण प्रजापति, शैलेंद्र कुमार आदि सहित क्षेत्रीय नागरिकों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंगलूरू हिंसा: गिरफ्तारी जारी, कलीम पाशा सहित 60 और लोग गिरफ्तार

Next Post

शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

Next Post
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d