रांची: आज द टीम ग्रीन एवं सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्योदय आश्रम तिरिल धुर्वा रांची में झारखंड के वीर सपूतों के नाम पर वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर 50 वृक्ष लगाए गए. देश की सेवा करने में अपनी जान को न्योछावर करने वाले झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के याद में वृक्षारोपण किया गया.
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू – कान्हू, पाण्डेय गणपत राय, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, बुधू भगत समेत 50 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर वृक्ष लगाए गए. इस अवसर पर मुख्य रूप से छोटा नागपुर ग्रामोद्योग संस्थान के संगरक अभय कुमार चौधरी, सचिव भावना चौधरी, सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन, गांधी दर्सन कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,द टीम ग्रीन के सदस्य प्रशांत सेठी, निहाल सिंह सोधि, सोनू मिश्रा, प्रकाश कुमार, अनुष्का कुमारी, अंजलि कुमारी, जैतेज सिंह, विशेष केडिया, अक्षिता, भूमिका सोलंकी, हर्षित राज, अनुकूल चौधरी आदि आश्रम के सभी प्रतिनिधि उपस्थित थे. ये जानकारी अमन ने दी.