बिहार: जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत जिले में पौधरोपण किया गया इसका शुभारंभ टेटियाबंबर प्रखंड की धौरी पंचायत से किया गया. इस दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दो यूनिट यानी 400 पौधरोपण किया गया.
इस दौरान सार्वजनिक एवं निजी जगहों पर पौधरोपण किया गया. इस दौरान पौधे के सुरक्षा के लिए पौधे लगाने के बाद पौधे को बांस के गेज से घेर दिया गया, ताकि पौधा सुरक्षित रहें.
गौरतलब है कि जिले में 09 अगस्त तक 77 हजार 141 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसे सार्वजनिक एवं निजी जमीनों पर लगाया जाएगा. सार्वजनिक जगहों पर दो यूनिट यानी 400 पौधरोपण पर एक चापाकल लगाया जाएगा.
वहीं निजी जमीन पर एक यूनिट यानी 200 पौधरोपण पर एक चापाकल लगाया जाएगा. सरकार द्वारा लगाए जाने वाले पौधों का 05 वर्षों तक सरकार द्वारा ही देखभाल किया जाएगा. इसके लिए प्रत्येक एक यूनिट पर वन पोषक को बहाल किया जाएगा.
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार पौधरोपण किया जाएगा.

