BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्धन को सुदृढ़ करने की दिलाई गई शपथ

by bnnbharat.com
January 25, 2020
in Uncategorized
प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्धन को सुदृढ़ करने की दिलाई गई शपथ

प्रजातांत्रिक मूल्यों के संवर्धन को सुदृढ़ करने की दिलाई गई शपथ

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: समाहरणाल सभागार में उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में दसवें ’’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’’ शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश पढ़कर सुनाया.

इसके पश्चात उपायुक्त नैंसी सहाय ने 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि ’’हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.’’

इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी, 1950 को हुआ था, इसलिए आयोग के द्वारा वर्ष 2011 से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी जिलावासियों अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ्य लोकतंत्र में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें. साथ ही लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. इसके अलावे उन्होंने विधानसभा चुनाव में सभी के सहयोग हेतु प्रत्येक जिलावासी, अधिकारी, कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दी.

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय ने निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, उप निर्वाचन पदाधिकारी विशालदीप खलखो, डीआरडीए निर्देशक नयनतारा केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी मीनाक्षी भगत के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाल संरक्षण और नाबालिग क्राइम पर आयोजित की गयी कार्यशाला

Next Post

कांग्रेस कार्यकर्ता झंडोत्तोलन के बाद संविधान की सुरक्षा का लेंगे संकल्प

Next Post
कांग्रेस कार्यकर्ता झंडोत्तोलन के बाद संविधान की सुरक्षा का लेंगे संकल्प

कांग्रेस कार्यकर्ता झंडोत्तोलन के बाद संविधान की सुरक्षा का लेंगे संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d