BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएलएफआई नक्सलियों ने की गोलीबारी, लेवी की मांग

by bnnbharat.com
November 15, 2020
in समाचार
कोरोना की वजह से नहीं करेंगे कोई हमला: नक्सली
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पीएलएफआई की धमक बढ़ती जा रही है. पीएलएफआई उग्रवादी स्पूफ कॉलिंग कर व्यवसायियों से लेवी की मांग करते हैं. लेवी नहीं देने पर व्यवसायियों पर हमले करते हैं. ऐसा ही एक मामला रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में सामने आया. जहां उग्रवादियों ने टेंट हाउस कारोबारी के घर पर फायरिंग की. हालांकि इस घटना में परिवार के लोग सुरक्षित रहे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के नाम से सूर्या टेंट हाउस के संचालक से 50 लाख की लेवी मांगी गई थी. संचालक के बेटे दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि वीडियो कॉल और पर्ची के माध्यम से लेवी की मांग की गई थी और पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी. डर की वजह से उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी.

इससे कुछ दिन पहले धुर्वा इलाके में ही बालाजी टेंट हाउस के संचालक को भी इस तरह की धमकी मिली थी. लेकिन दोनों ही मामलों में संचालकों ने पुलिस से बात छूपाकर शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. दोनों ही मामलों में व्यवसायियों से 50 लाख की लेवी मांगी गई थी. धुर्वा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अब जबकि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है तो जांच शुरू की गई है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

दरअसल कोरोना काल में उग्रवादी संगठन के स्प्लिनटर्स ग्रुप की सक्रियता बढ़ी है. ये ग्रुप राजधानी रांची तक में खौफ पैदा कर लेवी वसूलने में जुटे हुए हैं. ऐसे में पुलिस के सामने इनसे निबटने की बड़ी चुनौती है. एक सवाल ये कि क्या राजधानी रांची भी अब नक्सलियों और उग्रवादियों से सुरक्षित नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक से अवैध शराब बरामद, 3 गिरफ्तार

Next Post

दिवाली में उदास नजर आये लालू, बिहार चुनाव परिणाम के सदमे से उबर नहीं पाये है आरजेडी सुप्रीमो

Next Post
लालू यादव को बड़ा झटका, नहीं मिल पाएगी पैरोल

दिवाली में उदास नजर आये लालू, बिहार चुनाव परिणाम के सदमे से उबर नहीं पाये है आरजेडी सुप्रीमो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d