BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया की लॉक डाउन को बढ़ाने की दी गई मंजूरी

by bnnbharat.com
April 11, 2020
in Uncategorized
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया की लॉक डाउन को बढ़ाने की दी गई मंजूरी

पीएम ने दी लॉक डाउन को मंजूरी, अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है. CM केजरीवाल ने ट्वीट करके पीएम के इस फैसले को सही करार दिया है.

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, “पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है. आज, भारत की स्थिति कई विकसित देशों की तुलना में बेहतर है, क्योंकि हमने पहले ही लॉकडाउन कर दिया था. अगर इसे अभी हटा दिया जाता है, तो सही नहीं होगा. इसे बढ़ाना जरूरी है.”

PM has taken correct decision to extend lockdown. Today, India’s position is better than many developed countries because we started lockdown early. If it is stopped now, all gains would be lost. To consolidate, it is imp to extend it

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 11, 2020

उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है. केजरीवाल ने कहा कि भारत ने वक्‍त रहते लॉकडाउन का बहुत ही बेहतरीन फैसला लिया. ऐसे में अभी यदि लॉकडाउन खोल दिया गया तो सारी मेहनत बेकार हो जाएगी.

Also Read This: केंद्र सरकार ने कहा, ट्रेन सेवाएं चालू होने पर अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी 

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय उचित ही लिया है. हम लोगों ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला जल्‍दी ही ले लिया था, लिहाजा बाकी मुल्‍कों की तुलना में हमारी स्थिति अच्‍छी है. यदि इसको अभी खत्‍म कर दिया जाएगा तो अभी तक की सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा. लिहाजा लॉकडाउन को बढ़ाना अनिवार्य है.

गौरतलब है कि इससे पहले आज पीएम मोदी ने सभी मुख्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की. उन्‍होंने कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्‍य से सुझाव मांगे. ज्‍यादातर मुख्‍यमंत्रियों ने सलाह दी है कि लॉकडाउन को दो हफ्ते बढ़ा देना चाहिए. सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में केंद्र सरकार आज कोई फैसला ले सकती है.

Also Read This: डॉ. इरफान अंसारी ने गरीबों के साथ क्रूर मजाक किया, उन पर हो कड़ी कार्रवाई: भाजपा 

30 अप्रैल तक बढ़ाई जाए लॉकडाउन की अवधि

इससे पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत के दौरान सुझाव दिया था कि देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जानी चाहिए. सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल का मानना है कि 14 अप्रैल तक के लिए लागू 21 दिवसीय बंद की अवधि केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ाई जानी चाहिए.

सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा, ‘‘केवल दिल्ली में बंद की अवधि बढ़ाने से कोई फायदा नहीं होगा.’’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्वॉरेंटाइन किए संदिग्धों पर आसानी से रखी जा सकेगी नजर, NIT के छात्रों ने बनाया ऐप

Next Post

अभी लॉकडाउन खत्‍म करने की जल्‍दबाजी न करें: WHO

Next Post
अभी लॉकडाउन खत्‍म करने की जल्‍दबाजी न करें: WHO

अभी लॉकडाउन खत्‍म करने की जल्‍दबाजी न करें: WHO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d