BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी और मुख्यमंत्रियों को लगे सबसे पहले कोरोना वैक्सीन: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
कोरोना वायरस: कड़े फैसले ले सकती है हेमंत सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए पूरे देश में आज से वैक्सीनेशन की शुरुआत होने वाली है. वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर शंकाएं हैं तो बयानबाजियां भी जारी हैं. अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शंकाएं दूर करने के लिए सबसे सरल उपाय सुझाया है. झारखंड के सीएम ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वैक्सीन को लेकर जो शंकाएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाए.

उन्होंने कहा कि इससे वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में उत्पन्न शंकाएं दूर होंगी और भरोसा कायम हो सकेगा. सीएम सोरेन ने कहा कि जो बातें हम पर लागू होती हैं, वही स्वास्थ्यकर्मियों पर भी लागू होती हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन सभी को मिलनी चाहिए. केंद्र सरकार को यह व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए. सीएम सोरेन ने इसे लेकर तंज भी कसा.

झारखंड के सीएम ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे वैक्सीन के नाम पर इवेंट मैनेजमेंट चल रहा है. इसकी वजह से लोगों में कई तरह की शंकाएं पनप रही हैं. गौरतलब है कि सीएम सोरेन वैक्सीनेशन की शुरुआत के बाद वैक्सीन लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से बात करेंगे. शनिवार को वैक्सीनेशन कराने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से बात करने के लिए सीएम सोरेन के सदर अस्पताल जाने का कार्यक्रम निर्धारित है.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का नाम भी उन नेताओं में शामिल हैं, जो मुफ्त वैक्सीनेशन की मांग करते रहे हैं. वे कई बार यह अपील कर चुके हैं कि केंद्र सरकार को सभी नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन की व्यवस्था करनी चाहिए. बता दें कि आज से पूरे देश में कोरोना की वैक्सीन लगाए जाने की शुरुआत होनी है. पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी. केंद्र सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन का ऐलान किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को लगेगा टीका, वैक्सीन की 2 डोज बहुत जरूरी, लगवाना न भूले दूसरी डोज: PM मोदी

Next Post

अफवाहों पर ध्यान ना दें, बहुत जरूरी है कोरोना वैक्सीन के दो डोज: PM मोदी

Next Post
27 जुलाई को पीएम मोदी 3 टेस्टिंग केंद्रों का करेंगे उद्घाटन

अफवाहों पर ध्यान ना दें, बहुत जरूरी है कोरोना वैक्सीन के दो डोज: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d