BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे PM मोदी, सैन्य समझौतों पर करेंगे बात

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in Uncategorized
ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे PM मोदी, सैन्य समझौतों पर करेंगे बात

ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचे PM मोदी, सैन्य समझौतों पर करेंगे बात

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आज भारत दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है. आज दौरे के आखिरी दिन नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद हाउस पहुंच गए हैं, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से थोड़ी देर में उनकी मुलाकात होगी.

इस दौरान कई मुद्दों पर दोनों देश सहमति बनाने की कोशिश करेंगे. विदेश सचिव के मुताबिक, वार्ता समग्र होगी और इसमें रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद से लड़ाई, व्यापार, ऊर्जा, लोगों से लोगों के बीच संपर्क और अन्य द्विपक्षीय मामलों सहित हमारी रणनीतिक भागीदारी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके बाद दोनों दिग्गज नेता साझा बयान जारी करेंगे.

सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की कि तीन अरब डॉलर कीमत के अत्याधुनिक सैन्य हेलीकॉप्टर और अन्य उपकरणों के लिए मंगलवार को समझौते किए जाएंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच तीन अरब डॉलर के हेलीकॉप्टर खरीद समझौते का जिक्र किया और कहा कि अमेरिका भारत का सबसे मजबूत सैन्य साझेदार बनना चाहता है और इस बारे में हम बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया में सबसे बेहतरीन हथियार व सैन्य उपकरण बनाता है और वे सभी उपकरण भारत को मुहैया कराने की पेशकश भी की.

ट्रंप ने भारत-अमेरिका के बीच चल रही ट्रेड वार्ता का भी जिक्र किया और माना कि भारत के साथ इस मुद्दे पर बात करना आसान नहीं है. मोदी को एक कठिन वार्ताकार (टफ नेगोशिएटर) बताते हुए उन्होंने कहा, ‘हम भारत के साथ एक शानदार ट्रेड समझौते पर बात शुरू कर चुके हैं जो दोनों देशों में निवेश करने को काफी आसान बना देगा. हम अभी तक का सबसे बड़ा ट्रेड समझौता करने जा रहे हैं. मुङो उम्मीद है कि पीएम मोदी के साथ दोनों देशों को समान तौर पर फायदा पहुंचाने वाला समझौता करेंगे.’ ट्रंप पहले भी मोदी को हार्ड बार्गेनर बता चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ICC T-20 World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराया

Next Post

सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर ठाठ से चल रहा है हजारीबाग का ए.के. इंटरनेशनल होटल

Next Post
सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर ठाठ से चल रहा है हजारीबाग का ए.के. इंटरनेशनल होटल

सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर ठाठ से चल रहा है हजारीबाग का ए.के. इंटरनेशनल होटल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d