BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ममता का गढ़ ढाहने के लिए पीएम मोदी कर सकते हैं पदयात्रा, जानिए भाजपा की क्या है पूरी प्लानिंग

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in Uncategorized
ममता का गढ़ ढाहने के लिए पीएम मोदी कर सकते हैं पदयात्रा, जानिए भाजपा की क्या है पूरी प्लानिंग
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: लोकसभा चुनाव में बंगाल के उत्तर से लेकर दक्षिण और जंगलमहल तक में भाजपा को जीत मिली थी, लेकिन कोलकाता और आसपास क्षेत्र में एक भी सीट नहीं मिली थे. मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का सबसे सशक्त और मजबूत गढ़ कही जाने वाली कोलकाता की 11 विधानसभा सीटों में भाजपा सेंधमारी की योजना बना रही है. इस योजना में सर्वेसर्वा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. यदि सबकुछ सही रहा तो अंतिम दो चरणों के मतदान से पहले प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता की सड़कों पर दो पदयात्रा कर वोट मांग सकते हैं, जो भाजपा का बड़ा मास्टर स्ट्रोक हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह एक इतिहास बन जाएगा कि देश के प्रधानमंत्री ने कोलकाता की सड़कों पर पैदल चलते हुए चुनाव प्रचार किया था.

कोलकाता की 11 विधानसभा सीटों पर आखिरी के दो चरणों में मतदान होना है. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने खुद पदयात्रा की इच्छा व्यक्त की है. चूंकि, इस पदयात्रा में सुरक्षा आड़े आ सकती है, इसलिए अभी कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है. खबर है कि 23 और 24 अप्रैल को उत्तर और दक्षिण कोलकाता में पीएम पदयात्रा में शामिल हो सकते हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कर सकते हैं पदयात्रा

दूसरी तरफ ख्रबर आ रही है कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच अप्रैल को शहर में पदयात्रा कर सकते हैं. अब तक उन्होंने राज्य के लगभग सभी जिलों में गाडि़यों से रोड शो किया है. यह पहली बार होगा, जब वह कोलकाता की सड़कों पर पैदल चलकर मतदाताओं का दिल जीतने की कोशिश करेंगे.

बंगाल में राजनीतिक दल हमेशा पदयात्रा और जुलूस निकालते रहते हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कई पदयात्राएं की थीं. कोलकाता में भी उन्होंने कई बार पैदल चलते हुए वोट मांगे थे. इस बार पैर में चोट लगने के बाद से ममता व्हीलचेयर पर बैठकर जनसभाएं और रोड शो कर रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुनिया का पहला ऐसा दुर्लभ मामला ,एक साथ 3 पेनिस के साथ जन्मा बच्चा

Next Post

विधानसभा चुनाव: चुनावी घमासान चरम पर, योगी ने किया रोड शो

Next Post
घायल पुलिस कर्मियों से मिले मुख्यमंत्री योगी, सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

विधानसभा चुनाव: चुनावी घमासान चरम पर, योगी ने किया रोड शो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d