BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मन की बात में बोले पीएम मोदी, पूरा देश एक लक्ष्य, एक दिशा के साथ आगे बढ़ रहा

हम भाग्यशाली हैं कि देश का हर नागरिक कोरोना के खिलाफ लड़ाई का सिपाही है

by bnnbharat.com
April 26, 2020
in Uncategorized
मन की बात में बोले पीएम मोदी, पूरा देश एक लक्ष्य, एक दिशा के साथ आगे बढ़ रहा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अप्रैल को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ”भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई सही मायने में पीपल ड्रिवन है. भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई जनता लड़ रही है, आप लड़ रहे हैं, जनता के साथ मिलकर शासन, प्रशासन लड़ रहा है.”

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा,

  • हम भाग्यशाली हैं कि आज पूरा देश, देश का हर नागरिक, जन-जन इस लड़ाई का सिपाही है और लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है. आज पूरा देश, एक लक्ष्य, एक दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है
  • ताली, थाली, दीया, मोमबत्ती, इन सारी चीजों ने जिन भावनाओं को जन्म दिया, जिस जज्बे से देशवासियों ने कुछ-न-कुछ करने की ठान ली, हर किसी को इन बातों ने प्रेरित किया है
  • शहर हो या गांव, ऐसा लग रहा है, जैसे देश में एक बहुत बड़ा महायज्ञ चल रहा है, जिसमें हर कोई अपना योगदान देने के लिए आतुर है
  • हमारे किसान भाई-बहनों को ही देखिए- एक तरफ वो इस महामाही के बीच अपने खेतों में दिन रात मेहनत कर रहे हैं और इस बात की भी चिंता कर रहे हैं कि देश में कोई भी भूखा ना सोए. हर कोई अपनी सामर्थ्य के हिसाब से इस लड़ाई को लड़ रहा है
  • हमने विश्व के हर जरूरतमंद तक दवाइयों को पहुंचाने का बीड़ा उठाया और मानवता के इस काम को करके दिखाया. आज जब मेरी अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों से फोन पर बात होती है तो वो भारत की जनता का आभार जरूर व्यक्त करते हैं. जब वो लोग कहते हैं- थैंक यू इंडिया. थैंक यू पीपल ऑफ इंडिया” तो देश के लिए गर्व और बढ़ जाता है

पीएम मोदी ने कहा, ”दूसरों की मदद के लिए, अपने भीतर, ह्रदय के किसी कोने में, जो ये उमड़ता-घुमड़ता भाव है ना! वही कोरोना के खिलाफ, भारत की इस लड़ाई को ताकत दे रहा है.”

इसके अलावा उन्होंने कहा, ”हर मुश्किल हालात, हर लड़ाई, कुछ-न-कुछ सबक देती है, कुछ-न-कुछ सिखा करके जाती है, सीख देती है. सब देशवासियों ने जो संकल्प शक्ति दिखाई है, उससे, भारत में एक नए बदलाव की शुरुआत भी हुई है.”

प्रधानमंत्री ने कहा, ”हमारे बिजनेस, हमारे दफ्तर, हमारे शिक्षण संस्थान, हमारा मेडिकल सेक्टर, हर कोई, तेजी से नए तकनीकी बदलावों की तरफ बढ़ रहे हैं.” इसके आगे पीएम ने कहा कि तकनीक के मोर्चे पर तो वाकई ऐसा लग रहा है कि देश का हर इनोवेटर नई परिस्थितियों के मुताबिक कुछ-न-कुछ नया निर्माण कर रहा है

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जीवन का नजरिया: सकारात्मकता से मिलेंगी खुशियां

Next Post

लॉकडाउन उल्लंघन कर होटल में चल रही थी पार्टी, प्रशासन ने की कार्रवाई

Next Post
लॉकडाउन उल्लंघन कर होटल में चल रही थी पार्टी, प्रशासन ने की कार्रवाई

लॉकडाउन उल्लंघन कर होटल में चल रही थी पार्टी, प्रशासन ने की कार्रवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d