BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोड़ सकते है सोशल मीडिया, ट्वीट कर दी जानकारी

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोड़ सकते है सोशल मीडिया, ट्वीट कर दी जानकारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों को चौंकाते हुए ट्वीट किया कि वह रविवार को सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार रहे हैं. इसके बारे में वह आगे बताएंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस ट्वीट के बाद लगातार अटकलें लगाई जा रही है कि आखिर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले भारतीय पीएम ने अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया?

कुछ ने कहा इंतजार करें

कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री के समर्थन में ट्वीट किया तो कुछ लोगों ने रिएक्शंस देते हुए कहा कि फिलहाल रविवार तक का इंतजार करना चाहिए. बीजेपी के आईटी सेल के अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमें रविवार तक इंतजार करना चाहिए. पीएम मोदी का इरादा क्या है, इसे जानने के लिए इंतजार करना चाहिए. अभी किसी तरह की अटकलें लगाना सही नहीं है.’

वहीं, बीजेपी सांसद सत्यदेव चौधरी ने कहा कि जिस तरह सोशल मीडिया पर अपशब्दों और अफवाहों की भरमार है, उसे देखते हुए हमें सोशल मीडिया से कुछ दूरी बनाने की जरूरत हैं. मैं आपका समर्थन करता हूं.

क्या होगा असर

सबसे ज्यादा असर सोशल मीडिया कंपनी के शेयरों पर होगा. सोसिअल मीडिया के शेयर तेजी से निजे गिरेंगे।
तेजी से कम होंगे सोशल मीडिया के यूज़र्स. कई नई और छोटे कंपनी स्वतः बंद हो सकती है.

कई तरह के कयास लगाए जा रहें है

इस बीच ऐसी कयासबाजी की जा रही है प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटने के बाद चीन की तरफ भारत भी अपना सोशल प्लेटफॉर्म शुरू कर सकता है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि पीएम सिर्फ अपने नमो एप के जरिए ही लोगों को अपनी बातें बताएं.

पीएम मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के संकेत के पीछे ऐसा भी तर्क दिया जा रहा है कि विपक्षी दलों की तरफ से दिल्ली में सीएए विरोधी हिंसा के मद्देनजर आईटी सेल का इस्तेमाल अफवाह फैलाने और दंगे भड़काने का लगाया गया था. जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी का यह कदम इन आरोपों के जवाब में हो सकता है.

सभी वर्गों के लोगों की प्रतिक्रिया आई

प्रधानमंत्री के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं, उनके प्रशंसकों सहित आम लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. प्रधानमंत्री के इस विचार से हर कोई हक्का-बक्का था. सोशल मीडिया में इस घोषणा से जुड़े हैशटेग ट्रेंड करने लगे. नरेंद्र मोदी के ट्वीट के बाद ही तुरंत हजारों लोगों ने उनके ट्वीट को री-ट्वीट किया. हजारों लोगों ने उनके विचार पर अपनी राय अभिव्यक्त की.

कमैंट्स, लाइक की भरमार

प्रधानमंत्री ने बीती रात सोमवार को 8.56 मिनट पर ट्वीट कर जानकारी दी. इसके खबर लिखे जाने तक ट्वीट को 41 हजार बार री-ट्वीट किया गया. 81 हजार कमेंट आए और 130 हजार लाइक मिल चुके थे.

मिल सकता है नया प्लेटफॉर्म

प्रधानमंत्री के इस ट्वीट के बाद सबसे ज्यादा कयास लगाएं जा रहें है की शायद अब भारत को नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मिलेगा इसीलिए मोदी अब विदेशी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बन्द कर रहें है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस से सहमीं दीपिका, पेरिस फैशन वीक का दौरा किया रद्द

Next Post

तो इस कारण से हुई प्रेम सागर मुंडा की हत्या, जानिये पूरा मामला

Next Post
तो इस कारण से हुई प्रेम सागर मुंडा की हत्या, जानिये पूरा मामला

तो इस कारण से हुई प्रेम सागर मुंडा की हत्या, जानिये पूरा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d