गांधीनगरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. कोरोना महामारी के कारण सीमित संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया था.
इस दौरान देश-दुनिया ने इस भव्य समारोह को टीवी के जरिए देखा. मोदी की मां हीराबेन ने भी पीएम को भूमि पूजन करते हुए देखा. गांधी नगर स्थित आवास पर हीराबेन ने भूमि पूजन कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखा.

