BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोजगार संकट, कीमत में बढ़ोत्तरी व नकद सहायता पर पीएम ने चुप्पी साधी-कांग्रेस

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in Uncategorized
रोजगार संकट, कीमत में बढ़ोत्तरी व नकद सहायता पर पीएम ने चुप्पी साधी-कांग्रेस

रोजगार संकट, कीमत में बढ़ोत्तरी व नकद सहायता पर पीएम ने चुप्पी साधी-कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव ,डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि देश की जनता को यह उम्मीद थी कि भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर देश की जनता को सारी वस्तु स्थिति से अवगत कराएंगे. देश की जनता को यह उम्मीद थी कि रोजगार संकट से निपटने और इनकम टैक्स के बाहर हर परिवार को लॉकडाउन अवधि में प्रत्यक्ष रुप से नकद सहायता उपलब्ध कराने को लेकर कुछ घोषणा करेंगे, लेकिन एक बार फिर देश की जनता ने अपने आप को ठगा महसूस किया है. प्रधानमंत्री से यह देश जानना चाह रहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 25 दिनों से हो रही बढ़ोतरी पर नियंत्रण कैसे किया जाएगा.

देश यह भी जानना चाहता था कि गरीबों, बेरोजगारों, करोड़ों युवाओं ,प्रवासी मजदूरों के लिए सीधे नगद वयवस्था क्यों नही की जा रही है. भारत की अर्थव्यवस्था जो काफी नीचे चली गई है उसके लिए सरकार के पास क्या योजनाएं हैं. लोगों को बेहतर स्वास्थ्य मिले, स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों की परेशानियों को कैसे दूर किया जा सके ,मध्यम वर्गीय परिवार निम्न मध्यम वर्गीय के लिए सरकार के पास क्या योजनाएं हैं, देश यह भी जानना चाहता था. कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा है कि प्रधानमंत्री को स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ यह बताना चाहिए कि अनलॉक के दौरान चार लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के मरीजों में क्या केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल नहीं हुई है. झारखंड की सरकार लगातार गरीब आदिवासियों के लिए लगातार केंद्र की सरकार से निवेदन और विनती करने के बावजूद किसी प्रकार का कोई सहायता की बात ना करना चरमराई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किसी प्रकार के सहयोग नहीं करने को लेकर भी राज्य की जनता में काफी निराशा हो रही है ।स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि एक बार फिर प्रधानमंत्री जी ने अपने लक्षेदार बातों से एक बार फिर देश की जनता को गुमराह करने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आदिवासी छात्र संघ ने रामेश्वर मुर्मू की हत्या के विरोध में निकाला मार्च

Next Post

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- ई-मैनेजर्स की सेवा का विस्तार हो

Next Post
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- ई-मैनेजर्स की सेवा का विस्तार हो

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- ई-मैनेजर्स की सेवा का विस्तार हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d