नयी पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा और जनजातीय समाज के शहीदों के बारे में मिलेगी ऐतिहासिक जानकारी
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की राजधानी रांची में बनने वाले देश के सबसे बड़े ट्राइबल म्यूजियम का उदघाटन करेंगे.
इस संग्रहालय के माध्यम से अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के अलावा जल, जंगल और जमीन तथा आत्मनिर्णय को लेकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले जनजातीय समाज के अन्य शहीदों के बारे में नयी पीढ़ी को लाइट एंड साउंड और चित्रों के माध्यम से जानकारी मिल पाएगी.
जनजातीय मामले के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को रांची के पुराने जेल में बन रहे इस संग्रहालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया.