रवि सिंह,
गोरखपुर: गोरखपुर गोला थाना क्षेत्र के ग्राम मटियरिया से पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्तों को गोला पुलिस गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया .प्राप्त विवरण के अनुसार जिला पुलिस मुखिया जोगेन्द्र कुमार के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी बिपुल कुमार श्रीवास्तव के प्रवेक्शनव सी ओ गोला श्याम देव के नेतृत्व में कोतवाल गोला सन्तोष कुमार सिंह एस आई कृष्णकांत यादव कॉन्सटेबल संदीप यादव विनोद शर्मा अशोकसिंह दिलीप सोनी दीपक कुमार क्षेत्र गश्त वांछित अभियुक्त तलाश मुकदमा अपराध संख्या 735/20 निकले थे कि मुखबीर की सूचना पर मंगलवार को दिन समय लगभग नव बजे मुकदमे में बांछित अभियुक्त रामु साहनी उर्फ रणजीत पुत्र राजेन्द्र साहनी ,शत्रुघ्न साहनी पुत्र श्रवण साहनी, इंद्रजीत साहनी पुत्र सरकारे साहनी ,व राजकिशोर साहनी पुत्र सोती साहनी निवासी ठीका मटियरिया थाना गोला जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया और उपरोक्त मुल्जिमों को धारा 147 452 323 342 504 506 500 354 बी 354 डी आई पी सी 9 छ /10 पास्को एक्ट में जेल भेज दिया.