BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाहुबली अनत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर

by bnnbharat.com
August 23, 2019
in समाचार
बाहुबली अनत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में किया सरेंडर
Share on FacebookShare on Twitter

अनंत सिंह 17 अगस्त से ही फरार चल रहे थे। विधायक के पैतृक गांव नदवां में AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद UAPA एक्ट के तहत बाढ़ थाने में FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही थी। लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। अनंत सिंह ने फरारी के दौरान ही तीन वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा था कि वो सरेंडर करेंगे। कहा था कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है।

बिहार पुलिस मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए सरगर्मी से तलाशती रह गई और उधर वे दिल्ली के साकेत कोर्ट पहुंचे और वहीं आत्मसमर्पण कर दिया। बिहार के कोर्ट में अनंत सिंह के सरेंडर की अफवाह गुरुवार को ही सामने आयी थी, जिसके बाद अनंत सिंह ने बिहार के किसी कोर्ट को छोड़कर दिल्ली के साकेत कोर्ट को चुना और शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया। अब उसके बाद प्रक्रिया के तहत उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो विधायक के कानूनी सलाहकारों ने भी उन्हें जल्द सरेंडर करने की सलाह दी थी। विधायक के सरेंडर करने को लेकर यहां बिहार पुलिस अलर्ट रही, गिरफ्तारी के लिए बाढ़ से लेकर पटना कोर्ट के बाहर तक पुलिस नजर रख रही थी लेकिन वे दिल्ली के साकेत कोर्ट सरेंडर करने पहुंच गए। अब न्यायिक प्रक्रिया के पूरा होने के बाद दिल्ली से ही बिहार पुलिस उन्हें लेकर वापस लौटेगी।

अनंत सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने पुलिस के अलावे कुछ राजनेताओं पर भी साजिश कर फंसाने का आरोप लगाया था।
बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां स्थित घर से छापेमारी में एके-47 के साथ 2 हैंड ग्रेनेड की बरामदगी की गई थी। अवैध हथियार की बरामदगी के बाद विधायक और केयर टेकर के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस देर रात विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने बड़ी संख्या में उनके पटना स्थित सरकारी आवास पहुंची थी। हालांकि तब तक विधायकर 1 माल रोड स्थित सरकारी आवास छोड़ फरार हो चुके थे।
पुलिस की कई टीम विधायक को खोजने के लिए खाक छान रही थी और अनंत सिंह ने अब तक पुलिस को चुनौती देते हुए एक-एक कर तीन वीडियों जारी किया था जिसमें मोकामा विधायक ने पुलिस के सामने सरेंडर करने से साफ इनकार कर दिया था। अंतिम वीडियो में बाहुबली विधायक ने स्पष्ट किया कि पुलिस के बजाए कोर्ट में सरेंडर करेंगे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार राज्य वित्त निगम से लिया कर्ज, नहीं चुकानेवाले 71 इकाईयों से चल रही वसूली की प्रक्रिया,30 से 35 बड़े कर्जधारकों की संपत्ति हो रही है नीलाम

Next Post

पश्चिम बंगाल मंदिर की दीवार गिरने से मची भगदड़, 2 लोगों की मौत, 26 घायल

Next Post
पश्चिम बंगाल मंदिर की दीवार गिरने से मची भगदड़, 2 लोगों की मौत, 26 घायल

पश्चिम बंगाल मंदिर की दीवार गिरने से मची भगदड़, 2 लोगों की मौत, 26 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d