शशि भूषण दूबे कंचनीय,
बरेली: गुरुवार की सुबह में रामपुर निवासी यामीन क़ुरैशी अपनी पत्नी को दवा दिलवाने बरेली ले जा रहे थे ज़ीरो पोईंट चौकी पर एक ट्रक ने इनके टक्कर मार दी. पुलिस ने तत्काल इलाज के लिये बरेली भिजवाया. बताया जा रहा है इसमें यामीन क़ुरैशी की मौत हो गयी. पत्नी का इलाज चल रहा है. मृतक के 3 बच्चे हैं.
टक्कर मारने के बाद ट्रक वाला भागने लगा. ट्रक का पीछा करते हुए फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे पर सिंह ढ़ाबा के नजदीक एसआई सहेंद्र मलिक, कांस्टेबल अनुज चौहान व कटार सिंह ने पकड़ लिया.

