BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने बिना जांच प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की, माफी मांगे योगी सरकार: मायावती

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in Uncategorized
पुलिस ने बिना जांच प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की, माफी मांगे योगी सरकार: मायावती
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ भड़की हिंसा के बाद यूपी पुलिस की कार्रवाई को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोला है. मायावती ने रविवार को यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है.

मायावती ने कहा, पुलिस ने बिना जांच प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की है. पुलिस की कार्रवाई शर्मनाक और निंदनीय है. यूपी सरकार तुरंत निर्दोषों को रिहा करे. पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए.

मायावती ने ट्वीट कर लिखा यूपी में सीएए और एनआरसी के विरोध में किए गए प्रदर्शनों में बिना जांच-पड़ताल के ही विशेषकर बिजनौर, सम्भल, मुजफ्फरनगर, मेरठ, फिरोज़ाबाद व अन्य और जिलों में भी जिन निर्दोषों को जेल भेज दिया है, यह शर्मनाक व निंदनीय है.

यूपी सरकार इनको तुरंत छोड़े व इसके लिए सरकार को अपनी गलती की माफी भी मांगनी चाहिए. साथ ही, इसमें जिन निर्दोषों की मृत्यु हो गई है, राज्य सरकार को उन परिवारों की न्यायोचित आर्थिक मदद भी करनी चाहिए.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे लिखा ऐसे में अब इस पूरे राज्य-स्तरीय प्रकरण की न्यायिक जांच होना बहुत जरूरी है. इसकी मांग के लिए माननीया गर्वनर को एक लिखित ज्ञापन भी बीएसपी प्रतिनिधिमंडल द्वारा कल 6 जनवरी को प्रातः 11 बजे राजभवन में दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पतंजलि का स्थापना मानव कल्याण के लिए किया गया है: जितेंद्र सिंह

Next Post

भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो विचारधारा पर आधारित है न कि वंशवाद पर: नड्डा

Next Post
भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो विचारधारा पर आधारित है न कि वंशवाद पर: नड्डा

भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो विचारधारा पर आधारित है न कि वंशवाद पर: नड्डा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d