BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

55 वर्षीय महिला दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 1, 2019
in समाचार
55 वर्षीय महिला दुष्कर्म मामले में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने 55 साल की महिला की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी. शनिवार सुबह महिला की हत्या का पता चलते ही पुलिस सकते में आ गई.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की पहचान धर्मराज (22) के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद महिला ने उसके मुंह पर थूक दिया. इससे गुस्से में उसने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक शालू (काल्पनिक नाम) अकेली किशनगंज स्थित अपने पैतृक मकान में रहती थी. वह अविवाहित थी. शालू ने मकान में ही दुकान खोल रखी थी. वह पूजा-पाठ का सामान बेचती थी.

शनिवार सुबह आठ बजे पड़ोस में रहने वाला एक शख्स सामान लेने के लिए दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शालू अपनी दुकान पर नहीं थी. दुकान का दरवाजा खुला था. आवाज देने पर जब कोई उत्तर नहीं मिला तो वह अंदर घुस गया.

वहां वह देखा कि शालू फर्श पर मृत पड़ी थी. उसके मुंह से खून निकल रहा था. फौरन पड़ोसी ने शोर मचा दिया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टॉफ की टीम मौके पर पहुंच गई.

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो पता चला कि देर रात करीब 12.30 बजे एक युवक शालू के घर में घुसता हुआ दिखाई दिया. 20 मिनट बाद ही वह घर से वापस निकलते दिखा.

पुलिस ने पड़ोसियों को युवक की सीसीटीवी फुटेज दिखाई तो उन्होंने आरोपी की पहचान पड़ोसी धर्मराज के रूप में की. धर्मराज पड़ोस में ही रहता था. आरोपी अपने कमरे पर सोता हुआ मिला.

पूछताछ के दौरान धर्मराज ने शालू की हत्या की बात कबूल ली. उसने बताया कि रात के समय वह पूजा का सामान लेने के बहाने उसके घर गया था. वहां उसने जबरन शालू के साथ दुष्कर्म किया. शालू ने जब उसके मुंह पर थूक दिया तो आरोपी ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी. आरोपी धर्मराज प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे खाने की रेहड़ी लगाता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नैंसी सहाय ने स्ट्रांग रूम और काउंटिंग सेंटर का किया निरीक्षण, प्लास्टिक ना उपयोग करने का किया आग्रह

Next Post

तेज रफ्तार बस पलटने से 52 यात्री घायल, 16 गम्भीर

Next Post
तेज रफ्तार बस पलटने से 52 यात्री घायल, 16 गम्भीर

तेज रफ्तार बस पलटने से 52 यात्री घायल, 16 गम्भीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d