गिरिडीह: कोरोना पॉजिटिव मरीज अधिवक्ता की मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार को घाट ले जाने का विरोध करने पर पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.
लाठीचार्ज सवेरा चौक के पास सोमवार को 12 बजे किया गया. इसके बाद मृतक के शव को घरवाले श्मशान घाट ले गए.
मौके पर एसडीओ, बीडीओ और पुलिस मौजूद रही.

