रांची: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को झारखंड पुलिस गुजरात के कच्छ से लेकर गुरुवार को रांची पहुंची.
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक नाबालिग है, उसके खिलाफ रांची के रातु थाना मेंधोनी के परिजनों की सहमति से पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया और मामला दर्ज होने के बाद झारखंड पुलिस की टेक्निकल टीम की निशानदेही पर गुजरात पुलिस ने कच्छ से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था.