BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘गैर हिंदू न करें प्रवेश’ लिखे बैनर को पुलिस ने हटवाया, दर्ज किया केस

by bnnbharat.com
March 22, 2021
in समाचार
‘गैर हिंदू न करें प्रवेश’ लिखे बैनर को पुलिस ने हटवाया, दर्ज किया केस
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के डासना शिव मंदिर व उत्तराखंड के कई मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश के बैनर लगा दिए गए हैं. उत्तराखंड के प्रेमनगर क्षेत्र के कई मन्दिरों में गैर हिंदुओं के मंदिरों में प्रवेश वर्जित को लेकर बैनर लगाए गए हैं. मन्दिरों में अचानक लगाए गए इन बैनरों को देखकर लोग हैरान हैं. ये बैनर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं. बैनर में बकायदा लिखा गया है कि यह तीर्थ हिंदुओं का पवित्र स्थल है, इसमें गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है. इस मामले पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है. पुजारियों ने बैनर की जानकारी से इनकार कर दिया. वहीं, पुलिस ने बैनर में लिखे मोबाइल नंबर धारक पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महासचिव जीतू रंधावा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है.

उत्तराखंड के कई मंदिरों में इस तरह के बैनर लगाए जाने को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस ने इसे बीजेपी और संघ परिवार द्वारा धार्मिक ध्रुवीकरण करने की साजिश करार दिया है. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि उत्तराखंड में वैसे भी सभी धर्मों के लोग सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हैं. सामान्य तौर पर भी न कोई मुसलमान मंदिर में जाता है और न कोई हिंदू मस्जिद में पहुंचता है. फिर इस तरह के बैनर लगाना अनुचित है. सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. इसलिए अब धार्मिक ध्रुवीकरण कर समाज में माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है.

मंदिरों के मुख्यद्वार पर लगाए गए बैनरों को लेकर भाजपा की ओर से भी सफाई आई है. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हिंदू युवा वाहिनी बीजेपी का कोई संगठन नहीं है. जिस संगठन ने बैनर चिपकाए उसी से पूछा जाना चाहिए कि उसने ऐसा क्यों किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टेन्ट डेकोरेटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक बने तिलक आजमानी,झारखंड के दो अन्य टेन्ट व्यावसायियों को वेलफेयर कमेटी में मिली जगह

Next Post

अखिल भारत हिंदु महासभा हजारीबाग जिला संगठन के द्वारा मनाया गया नियुक्ति सह होली मिलन समारोह

Next Post
अखिल भारत हिंदु महासभा हजारीबाग जिला संगठन के द्वारा मनाया गया नियुक्ति सह होली मिलन समारोह

अखिल भारत हिंदु महासभा हजारीबाग जिला संगठन के द्वारा मनाया गया नियुक्ति सह होली मिलन समारोह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d