BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अविलंब निलंबित हो थाना प्रभारी, पुलिस की मिलीभगत से हुई है जयवर्धन की हत्या: भाजपा

by bnnbharat.com
July 6, 2020
in समाचार
अविलंब निलंबित हो थाना प्रभारी, पुलिस की मिलीभगत से हुई है जयवर्धन की हत्या: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद समीर उरांव और महामंत्री आदित्य साहू ने प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार बरवाडीह का दौरा किया, जहां कल भाजपा के लातेहार जिला महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह की अपराधियों ने हत्या कर दी.

दोनों महामंत्रियों ने बरवाडीह में शमशान घाट पहुंचकर स्व. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को दुःख की बेला में ढांढस बंधाया. दोनों नेताओं ने स्व सिंह के परिजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली.

समीर उरांव एवं आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बरवाडीह थाना प्रभारी की मिलीभगत से अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस अपराधियों को बचाने में जुटी है. इसलिए तुरंत थानाप्रभारी को निलंबित करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया जाये.

उन्होंने कहा कि पुलिस की अपराधी संगठन से सांठ गांठ है. पुलिस बालू माफिया से मिलकर उग्रवादियों अपराधियों से मिलकर  लाखों की वसूली करती है. स्व. सिंह ने लगातार अपनी हत्या होने संबंधी आशंकाओं से पुलिस को अवगत कराया था.

चुनाव के समय जमा की गई रायफल भी पुलिस ने अबतक वापस नहीं किया था. इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस घटना को अंजाम दिलाने में शामिल है.

उन्होंने कहा कि घटना के समय पुलिस वहां से गुजरा. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना देने पर भी पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया, जबकि अपराधी को पास की झाड़ी में छुपे रहने की सूचना थी.

उन्होंने कहा कि अपराधी की अविलंब गिरफ्तारी हो अन्यथा पार्टी जोरदार आंदोलन को बाध्य होगी.

घटना स्थल पर पार्टी के  प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, लातेहार जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, पलामू जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, भोला सिंह आदि शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीएवी नंदराज में 15 साल हाड़-तोड़ मेहनत की, पर प्रबंधन ने दिखा दिया बाहर का रास्ता

Next Post

DGP से मिला बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

Next Post
DGP से मिला बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

DGP से मिला बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d