BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रायबरेली में चढ़ेगा सियासी तापमान, मुख्यमंत्री योगी और प्रियंका रहेंगे मौजूद

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in समाचार
रायबरेली में चढ़ेगा सियासी तापमान, मुख्यमंत्री योगी और प्रियंका रहेंगे मौजूद

Political temperature will rise in Rae Bareli, Chief Minister Yogi and Priyanka will be present

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ : लोकसभा चुनाव के बाद रायबरेली का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ेगा. एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राय बरेली में गैर राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा रेलकोच कारखाने के निगमीकरण के विरोध में केंद्र सरकार को घेरेंगी. योगी इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे. प्रियंका गांधी रायबरेली में लालूपुर में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के घर जाकर उनके पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच चुकी हैं.

प्रियंका गांधी के कार्यालय से जारी हुए कार्यक्रम के मुताबिक, यहां आधा घंटा रुकने के बाद वे भुएमऊ गेस्ट हाउस चली जाएंगी. इसके बाद वह दोपहर 1.45 बजे आधुनिक रेलकोच कारखाना पहुंचेंगी और निगमीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों के पक्ष में अपनी बात रखेंगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लालगंज रेल कोच फैक्ट्री से सीधे राज्य सरकार पर निशाना साधेंगी. वहां से लगभग 28 किमी की दूरी पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर राणा बेनी माधव की जयंती के बहाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए संभावनाएं टटोलेंगे. ये दोनों नेता आज रायबरेली में एक ही समय पर होंगे.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, योगी आदित्यनाथ एक बजे पुलिस लाइंस में उतरेंगे. वहां से सीधे शहर में राना बेनी माधव के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. जब सीएम फीरोज गांधी ऑडिटोरियम में होंगे, उस वक्त प्रियंका का काफिला सिविल लाइंस से मामा चौराहा, लालगंज तिराहा होते हुए निकलेगा.

राना के भाव समर्पण समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश और केंद्र सरकार के विकास कार्यों पर बोलेंगे. कांग्रेस की एकमात्र संसदीय सीट रायबरेली को अपने पाले में करने के लिए मुख्यमंत्री की सक्रियता यहां बढ़ती दिख रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पति के बेइंतहा प्यार से ऊबकर, महिला ने मांगा तलाक

Next Post

पानी के रास्ते हमले की फिराक में हैं जैश आतंकवादी

Next Post
पानी के रास्ते हमले की फिराक में हैं जैश आतंकवादी

पानी के रास्ते हमले की फिराक में हैं जैश आतंकवादी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d