BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा जारी, बीजेपी सांसद पर हमला

by bnnbharat.com
October 22, 2019
in समाचार
पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा जारी, बीजेपी सांसद पर हमला
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. जहां दार्जिलिंग के बीजेपी सांसद राजू बिस्ता पर हमला हो गया. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन पर और उनके साथ मौजूद भाजपा व जीजेएम (गोरखा जनमुक्ति मोर्चा) के कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के गुंडों ने मंगलवार को उस समय हमला किया, जब वह कलिम्पोंग में सिनजी जा रहे थे.

जानकारी के अनुसार राजू बिस्ता पर कथित तौर पर उस समय हमला किया गया, जब वह एक स्कूल समारोह का उद्घाटन करने जा रहे थे. हमलावर कथित रूप से टीएमसी समर्थक थे, उन्होंने सांसद के काफिले को रोक दिया और उन पर पथराव शुरू कर दिया. लगभग 80-100 टीएमसी के गुंडे थे जो नशे में धूत थे और सांसद के काफिले के सामने आकर नारेबाजी करने लगे.

उन्होंने न केवल उनके काफिले को रोका, बल्कि उन पर पथराव और उनके लोगों पर धारदार हथियारों का इस्तेमाल करने की कोशिश की. इस हमले में कई भाजपा और सहयोगी जीजेएम कार्यकर्ता घायल हो गए.

बीजेपी सांसद बिस्ता का कहना है कि यह अटैक पूरी तरह से योजनाबद्ध तरीके से किया गया है. मुझे इसके बारे में जानकारी थी और केलिम्पोंग के एसपी सहित प्रदेश के डीजीपी को भी जानकारी देते हुए सुरक्षा देने की मांग की थी. हालांकि इसके बावजूद मुझे उचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई गई थी. पश्चिम बंगाल की पुलिस मूकदर्शक बनी रही. मैं टीएमसी की इन हरकतों से झुकूंगा नहीं.

इससे पहले पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले में सोमवार को बीजेपी के समर्थक सनकारी बगड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बीरभूम जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष श्यामपाद मंडल ने कहा कि वे हमारी समर्थक थी. टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ रणनीति बनाई और उनकी हत्या कर दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केरेडारी-बुंडू सड़क जर्जर अवस्था में, नहीं है जनप्रतिनिधयों का ध्यान

Next Post

बैंक से रुपए निकालकर जा रही महिला से 2 अपराधियों ने की लाखों की छिनतई

Next Post
बैंक से रुपए निकालकर जा रही महिला से 2 अपराधियों ने की लाखों की छिनतई

बैंक से रुपए निकालकर जा रही महिला से 2 अपराधियों ने की लाखों की छिनतई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d