BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए हो दो बच्चों का कानून-गिरिराज सिंह

by bnnbharat.com
July 11, 2019
in समाचार
हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए हो दो बच्चों का कानून-गिरिराज सिंह
Share on FacebookShare on Twitter
बेगूसराय के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए दो बच्चों का नियम होना चाहिए और जो इस नियम को ना माने उसका वोटिंग का अधिकार ख़त्म कर देना चाहिए. विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज जनसंख्या भारत के लिए बड़ी चेतावनी है और इससे संसाधन और सामाजिक समरसता को ख़तरा है.
जनसंख्या को धर्म से जोड़ दिया
गिरिराज ने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए सख़्त क़ानून की ज़रूरत है. भारत में वोट के ठेकेदारों ने जनसंख्या को धर्म से जोड़ दिया है. इस नियम को इस्लामिक देश स्वीकार कर रहे हैं लेकिन भारत में लोग इसे सरियत और धर्म से जोड़ देते हैं इसी कारण वोट के सौदागर खड़े हो जाते हैं. गिरिराज ने कहा कि जहां-जहां हिंदू की संख्या गिरती है वहां-वहां सामाजिक समरसता टूट जाटी है. आज ओवैसी जैसे लोग सामाजिक समरस्ता के लिए सबसे बड़े बाधक हैं. भारत में लोग अपने फ़ायदे के लिए समाज को जोड़ने की बजाय विषमता फैलाने का काम करते हैं. विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं गिरिराज. बता दें कि बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह अक्सर अपने विवादास्पद बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. वो जनसंख्या नियंत्रण को एक गंभीर समस्या मानते हैं और इसको लेकर अक्सर बयान देते रहते हैंं. उनके निशाने पर एक विशेष समुदाय रहता है.
आजम खान ने कसे ये तंज 
गिरिराज के बयान पर सबसे कड़ी प्रतिक्रिया उत्‍तर प्रदेश (UP) से समाजवादी पार्टी (SP) के सासंद आजम खान ने दी है। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि दो से अधिक बच्‍चे होने पर वोटिंग का अधिकार क्‍या खत्‍म करना, फांसी दे देनी चाहिए। इसके बाद अगला बच्‍चा होगा ही नहीं।
गिरिराज के बयान पर बिहार में गरमाई सियासत 
जनसंख्‍या नियंत्रण को लेकर गिरिराज सिंह के बयान पर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। बयान का समर्थन राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में बीजेपी के सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने किया है तो विपक्षी महागठबंधन ने इसकी आलोचना की है।
बीजेपी-जेडीयू ने किया बयान का समर्थन 
बीजेपी विधायक सचिंद्र कुमार तथा जेडीयू विधायक ललन पासवान व ज्‍योति कुमार ले कहा है कि जनसंख्‍या नियंत्रण पर कानून देशहित में है। जनसंख्‍या पर नियंत्रण होना चाहिए।
आरजेडी-कांग्रेस ने की आलोचना 
उधर, राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक भोला यादव ने गिरिराज सिंह के बयान को उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक बताया। उन्‍होंने कहा कि ऐसे व्‍यक्ति को केंद्र में मंत्री नहीं होना चाहिए। कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि गिरिराज सिंह अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। यह मानवाधिकार हनन की बात है। हम किसी के बच्‍चों के कैसे नियंत्रित कर सकते हैं?
बयान से पहले ट्वीट
इससे पहले भी गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा था कि धार्मिक व्यवधान के कारण जनसंख्या नियंत्रण में अड़चन आ रही है और देश 1947 की तरह ही सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है. गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है. जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है, हिंदुस्तान 47की तर्ज़ पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है. सभी राजनीतिक दलों को साथ हो जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिए आगे आना होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

Next Post

विश्व जनसंख्या दिवस किया गया पौधारोपण, जनसंख्या वृद्धि विकास के लिये एक बड़ी चुनौती-शालिनी

Next Post

विश्व जनसंख्या दिवस किया गया पौधारोपण, जनसंख्या वृद्धि विकास के लिये एक बड़ी चुनौती-शालिनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d