कोडरमा: इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा के तत्वावधान में गुरुवार को विश्रामबाग रोड स्थित डी.पी.एस. में विश्व जनसंख्या दिवस एवं जल शक्ति अभियान को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान बच्चों ने शपथ लिया कि ये जल संचय के प्रति अपने परिजनों को सजग करेंगे एवं अनावश्यक रुप से पानी की बर्बादी को रोकेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत नेहा कुमारी भारती ने “इश्वर ही सत्य है, सत्य ही शिव है शिव ही सुन्दर है” पर नृत्य प्रस्तुत कर कर किया।
इसके उपरांत इनरव्हील की अध्यक्ष रंजिता सेठ, उपाध्यक्ष, मुक्ता बरहपुरिया, सचिव दिपाली भदानी ने बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथी वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अतिथि रोटरी क्लब क्लब ऑफ कोडरमा की अध्यक्ष सुनिता पांडेय व सचिव अजय मोदी को पौधा देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा की जनसंख्या वृद्धि विकास के लिए बड़ी चुनौती है। भारत की आबादी 135 करोड़ हो गई है। वहीं झारखण्ड प्रदेश कि आबादी 3 करोड़ है, जो चिंता का विषय है। वहीं वन प्रमण्डल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने कहा की जल शक्ति अभियान व विश्व जनसंख्या दोनो एक दूसरे से जूड़ी हुई है। वहीं इनरव्हील क्लब के द्वारा यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि 2001 से 2011 की तुलना करें तो 1991 से 2001 के बिच जनसंख्या पर कुछ हद तक नियंत्रण हुआ है। उन्होने कहा कि हमें पर्यावरण को संतुलित व सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर इनरव्हील की अध्यक्ष रंजिता सेठ ने कहा कि बढ़ती आबादी के चलते ग्लोबल वार्मिंग, पोप्यूलेशन डिफोरेस्टेशन जैसी गंभीर समस्या तेजी से फैल रहीं है। कार्यक्रम के उपरांत वन विभाग के द्वारा उपलब्ध कराये गये 200 पौधें में से दर्जनों पौधे विद्यालय परिसर में लगाये गये, जिसमें जिप अध्यक्ष, वन प्रमंडल पदाधिकारी व क्लब की अध्यक्ष, सदस्यगण विद्यालय के शिक्षक छात्र ने भी मिलकर पौधा लगाया। इसके बाद कुएं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन रितु सेठ ने किया। कार्यक्रम को परियोजना निदेशक निना सुखानी, अंजना केडिया, श्रुति भदानी एवं राखी भदानी की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में सरिता विजय, माला दारुका, रश्मि भदानी, निलम वैष्यकियार, मंजु कंधवे, सिम्मी छबड़ा, हीना मोहन, आशा गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।