BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नक्सल प्रभावित 5 विधानसभा सीटों बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में सोमवार को सुबह सात से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in Uncategorized
नक्सल प्रभावित 5 विधानसभा सीटों बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में सोमवार को सुबह सात से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा

नक्सल प्रभावित 5 विधानसभा सीटों बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में सोमवार को सुबह सात से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में चार जिलों धनबाद, देवघर, गिरिडीह और बोकारो के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में कल 16 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इनमें 13 विधानसभा क्षेत्र कोयलांचल इलाके में और शेष 2 संताल परगना क्षेत्र के मधुपुर और देवघर हैं. नक्सल प्रभावित पांच विधानसभा सीटों बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में सोमवार को सुबह सात से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा, जबकि दस अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे.

इस चरण में मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीट के लिए कल मतदान होगा. इस चरण में होनेवाले चुनाव को लेकर नक्सल प्रभावित और सुदूर इलाकों में स्थित मतदान केंद्रों के लिए शनिवार को ही मतदानकर्मियों को रवाना किया जा चुका है, जबकि रविवार को बाकी बचे सभी पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कलस्टर के लिए रवाना कर दिया गया. चौथे चरण के चुनाव में 6101 मतदान केंद्रों में 47 लाख 85 हजार से अधिक मतदाता 221 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे. इनमें 198 पुरुष और 23 महिला प्रत्याशी हैं. सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी बोकारो और सबसे कम आठ प्रत्याशी निरसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा मधुपुर से 13, देवघर से 13, बगोदर से 12, जमुआ से 14, गांडेय से 14, गिरिडीह से 12, डुमरी से 15, चंदनकियारी से 15, सिंदरी से 15, धनबाद से 22, झरिया से 17, टुंडी से 13और बाघमारा से

15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं

चौथे चरण में देवघर, बोकारो और धनबाद में 1210 दिव्यांग और 80 साल से ज्यादा आयु के मतदाताओं से उनके घर पर पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है. इसके अलावा देवघर, गांडेय, बोकारो और झरिया विधानसभा क्षेत्र में बूथ एप का इस्तेमाल किया जाएगा. साथ ही मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा में सुबह सात से शाम पांच बजे तक और बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी में सुबह सात से दिन के तीन बजे तक मतदान होगा. 23 दिसंबर को मतगणना होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत का नवंबर व्यापार घाटा $ 12.12 बिलियन तक पहुंच गया है

Next Post

जनता सोमवार को तय करेगी , काली या सफेद कार है पसंद !

Next Post
जनता सोमवार को तय करेगी , काली या सफेद कार है पसंद !

जनता सोमवार को तय करेगी , काली या सफेद कार है पसंद !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d