लखीसराय: लखीसराय एक तरफ जहां देश कोरोना संकटकाल में जूझ रहा है. कोरोना संकटकाल में जहां देश दुनिया के लोग इससे भयभीत हैं. वहीं भारतीय डाक विभाग भारतीयों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करते हुए एक आशा की किरण जगाता है.
इसी कदम को आगे बढ़ाते हुए डाक विभाग बड़े स्तर पर डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के तहत जीवन बीमा कराओ अभियान शुरू किया है. जो 8 से 14 जुलाई 2020 तक चलाया जाएगा. जिसका मुख्य उद्देश्य जन जन का सुरक्षित भविष्य है.
डाक जीवन बीमा पर भारतीय डाक जीवन बीमा के अंतर्गत हर वर्ग में हर क्षेत्र के लोगों के लिए बीमा स्कीम है, जैसे सुरक्षा डाक जीवन बीमा, संतोष डाक जीवन बीमा, सुविधा डाक जीवन बीमा, सुमंगल डाक जीवन बीमा (बाल डाक जीवन बीमा 5 से 20 वर्ष) तक के लिए सरकारी कर्मचारियों के साथ डॉक्टर प्रोफेसर वकील इंजीनियर व अन्य संगठित क्षेत्रों के प्रोफेशनल भी डाक जीवन बीमा करवा सकते हैं.
ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अंतर्गत गांव में रहने वाले और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले व्यक्ति अपने जीवन बीमा करवा सकते हैं.
जीवन बीमा ग्रामीण डाक जीवन बीमा की खास बात यह है कि इसमें प्रीमियम कम है, और बोनस अधिकतम जिस से कम आय वर्ग के व्यक्ति भी अपना जीवन बीमा करा कर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया डाक जीवन बीमा या सिर्फ जीवन बीमा प्रदान नहीं करता है, बल्कि डाक जीवन बीमा के अंतर्गत रोजगार के भी काफी अवसर देता है.
डाक जीवन बीमा के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति युवा ग्रहणी सेल्फ एंप्लॉयड एक्स सर्विसमैन आंगनबाड़ी कर्मचारी कर सकते हैं. 8 से 14 जुलाई 2020 तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत अपने नजदीकी डाकघर में जाकर अपना और अपनों का जीवन बीमा कराएं.

