चतरा: वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर हुए लॉकडाउन के कारण सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं के तहत एक ओर जहां गरीबों तक राहत सामग्री इत्यादि पहुंचाने का कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर चतरा जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड के कई लाभान्वितों का मानना है कि इस बंदी में सरकार उन्हें राहत प्रदान करते हुए राशन आदि का वितरण कर रही है.
Also Read This: 6 राज्यों का सफर तय कर लॉकडाउन में बीमार बेटे को देखने पहुंची मां
इधर सभी काम धंधे बंद हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना उनके लिए वरदान साबित हुआ है, जिसके तहत उन्हें राशन सामग्री यानी चावल, दाल, गेहूं इत्यादि मुहैया कराए जा रहे हैं. इस कारण उन्हें बिल्कुल परेशानी नहीं हो रही है और सरकार के इस कदम से वह काफी खुश है.

