धनबाद। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल से दुमका सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इसकी तैयारी धनबाद जेल प्रशासन ने शुरू कर दी है। थोड़ी देर में संजीव को धनबाद से दुमका के लिए रवाना किया जा सकता है। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह के समर्थक रविवार सुबह धनबाद जेल गेट पर जमा हो गए।