BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में ट्राइंगुलर मुकाबले की पिच हो रही तैयार, बाबूलाल ने विपक्षी गठबंधन का कर दिया चैप्टर क्लोज

by bnnbharat.com
November 7, 2019
in समाचार
झारखंड में ट्राइंगुलर मुकाबले की पिच हो रही तैयार, बाबूलाल ने विपक्षी गठबंधन का कर दिया चैप्टर क्लोज

झारखंड में ट्राइंगुलर मुकाबले की पिच हो रही तैयार, बाबूलाल ने विपक्षी गठबंधन का कर दिया चैप्टर क्लोज

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड में ट्राइंगुलर मुकाबले की पिच लगभग तैयार हो गई है. इसके पीछे वजह यह है कि झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने गठबंधन में शामिल होने का चैप्टर क्लोज कर दिया है. झाविमो अब अकेले 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके लिए रायशुमारी भी हो चुकी है. टिकट के लिए लगभग 400 आवेदन भी आ चुके हैं. एनडीए फोल्डर में बीजेपी आजसू, यूपीए फोल्डर में झामुमो, कांग्रेस और राजद और तीसरे कोण में झाविमो के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना दिख रही है.

एनडीए और यूपीए में टिकट बंटवारे में अब भी है पेंच

एनडीए (बीजेपी-आजसू) और यूपीए (कांग्रेस, झामुमो व राजद) दोनों में टिकट बंटवारे में अब भी पेंच फंसा हुआ है. आजसू और बीजेपी के बीच चंदनकियारी, लोहरदगा, पाकुड़ और हुसैनाबाद में पेंच है. वहीं झामुमो, कांग्रेस और राजद के बीच शीट शेयरिंग को अब तक अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है. झामुमो कम से कम 42 सीटों पर दावा कर रही है तो कांग्रेस 35 और राजद 15 सीटों पर ताल ठोंकने की बात कह रही है. ऐसे में कुल 92 सीटों हो जाती हैं, जबकि विधानसभा में 81 सीटें ही हैं. इस गुत्थी को जल्द सुलझाना होगा.

कहीं चौथा कोण न बन जाए

इस विधानसभा चुनाव में वामदल को गठबंधन में जगह नहीं मिल पा रही है. हालांकि वामदल तीन-चार सीटों पर असर डाल सकते हैं. फिलहाल जो स्थिति बनती नजर आ रही है, उसमें वामदलों के लिए एकला चलो ही एक मात्र विकल्प दिख रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंजीनियरिंग छात्र अरविंद ने जुगाड़ टेक्नोलॉजी से पुरानी बाइक को किया रिमॉडलिंग

Next Post

अमेरिका में चुनाव से पहले ट्रंप को तगड़ा झटका

Next Post
अमेरिका में चुनाव से पहले ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिका में चुनाव से पहले ट्रंप को तगड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d