BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रपति पहुंचे देवों की नगरी देवघर, शंखनाद से राष्ट्रपति का बाबा मंदिर में हुआ स्वागत

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in Uncategorized
राष्ट्रपति पहुंचे देवों की नगरी देवघर, शंखनाद से राष्ट्रपति का बाबा मंदिर में हुआ स्वागत

राष्ट्रपति पहुंचे देवों की नगरी देवघर, शंखनाद से राष्ट्रपति का बाबा मंदिर में हुआ स्वागत

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देवघर आगमन 01 बजकर 05 मिनट पर कुंदा स्थित देवघर एयरपोर्ट पर हुआ. राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उपस्थित थी. वहीं मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, संथाल परगना आयुक्त अरविंद कुमार, संथाल परगना पुलिस उपमहानिरक्षक राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त नैन्सी सहाय, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रपति, राज्यपाल व अतिथियों का स्वागत किया गया.

इसके पश्चात राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की. जहां षोडशोपचार विधि के द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना पुरोहितों द्वारा कराई गई. पूजा के उपरांत राष्ट्रपति को उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह समर्पित कर अभिनंदन किया गया.

■ बाबाधाम आने वाले तीसरे राष्ट्रपति…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देवघर आने वाले तीसरे राष्ट्रपति हैं. इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद तथा दो बार बतौर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चुके है.

■ राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चाक-चौबंद, सुरक्षा-व्यवस्था….

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की गयी थी. पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं की गयी थी. यातायात को सुगम बनाने तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में रूट डायवर्जन भी किए गए थे. कई स्थानों पर ड्राॅप गेट तथा बेरियर भी लगाया गया था. इसके साथ हीं पहुंच पथ पर स्लाइडिंग बेरियर भी लगाया गए थे.

एयरपोर्ट से सर्किट हाउस व मंदिर तक ऊंचे भवनों पर सुरक्षा बल के जवान तैनात की गयी थी, ताकि असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके. जगह-जगह पर सुरक्षा बल के जवान को तैनात किए गए थे. परिंदा भी पर नहीं मार सके, इसे ध्यान में रखते हुए सफेद पोशाक में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. जगह-जगह पर दण्डाधिकारी को भी तैनात किया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंजाब बजट: रिटायरमेंट उम्र 60 से घटाकर 58 साल, छात्रों को राहत 12वीं तक मुफ्त शिक्षा

Next Post

33 सैनिकों की मौत के बाद सीरिया में नाटो-रूस के बीच जंग जैसे हालात

Next Post
33 सैनिकों की मौत के बाद सीरिया में नाटो-रूस के बीच जंग जैसे हालात

33 सैनिकों की मौत के बाद सीरिया में नाटो-रूस के बीच जंग जैसे हालात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d