BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चुनाव को कर रहे हैं डायवर्ट और डिस्ट्रक्ट : आरपीएन सिंह

by bnnbharat.com
November 28, 2019
in Uncategorized
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चुनाव को कर रहे हैं डायवर्ट और डिस्ट्रक्ट : आरपीएन सिंह

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चुनाव को कर रहे हैं डायवर्ट और डिस्ट्रक्ट : आरपीएन सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में विधानसभा चुनाव को डाइवर्ट और डिस्ट्रक्ट कर रहे हैं. चुनाव में असल मुद्दों को छोड़कर यह दोनों मिलकर मतदाताओं को मूल मुद्दों से भटकाने का काम कर रहे हैं.

झारखंड में भूख से लोगों की मौत हो रही है, भीड़ की हिंसा के अब तक कई लोग शिकार हो चुके हैं, बेरोजगारी के कारण युवा पलायन कर रहे हैं. आर्थिक मंदी की ऐसी स्थिति है कि सैकड़ों छोटे उद्योग बंद हो गए हैं. लेकिन सरकार इन मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार नहीं है. पारा टीचर और आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं को लाठी डंडे से मारा जा रहा है.

महागठबंधन की ही सरकार बनेगी

आरपीएन सिंह ने एक बार फिर से दोहराया कि आगामी 23 दिसंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जिन विषयों की चर्चा की है उन सभी पर सरकार बनने के साथ ही काम शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कहती है कि झारखंड में नक्सलवाद का सफाया हो गया है.

वहीं इलेक्शन कमिशन की रिपोर्ट में इसके ठीक विपरीत कहा जाता है कि 19 जिले नक्सल प्रभावित हैं जिस कारण 5 चरणों में चुनाव कराया जा रहा है. भाजपा पर आरोप लगाते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 5 साल पहले भी भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कई वायदे किए थे जिस पर आज तक अमल नहीं किया गया. एक बार फिर से घोषणा पत्र के माध्यम से उन्हीं सब बिंदुओं पर भाजपा लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है. भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात करने वाली भाजपा खुद भ्रष्टाचार में लिप्त उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में टिकट देकर चुनाव जीतना चाहती है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा और उसके सहयोगियों में मची हुई हैं भगदड़ : भूपेश बघेल

Next Post

TikTok पर पत्नी ने बनाया वीडियो, पति ने की हत्या

Next Post
TikTok पर पत्नी ने बनाया वीडियो, पति ने की हत्या

TikTok पर पत्नी ने बनाया वीडियो, पति ने की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d