रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की राजधानी रांची में अपने विशेष कार्यक्रम में शिरकत करने के लिव रांची पहुंचे. वायुसेना के विमान से प्रधानमंत्री दिल्ली से राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे.
एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्य सचिव डीके तिवारी, सांसद सुनील सिंह, मेयर आशा लड़का समेत कई लोगों ने गुलाब देकर पीएम का स्वागत किया. एयरपोर्ट पर एसपीजी के सुरक्षा कवच में अपने कारकेड में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए.

