दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को चार बजे बैंकों और एनबीएफसी के हितधारकों के साथ भविष्य के लिए विजन एवं रूपरेखा पर चर्चा और विचार-विमर्श करेंगे.
चर्चा के एजेंडे में ऋण उत्पाद और वितरण के लिए प्रभावकारी मॉडल, प्रौद्योगिकी के जरिए वित्तीय सशक्तिकरण और वित्तीय सेक्टर के स्थायित्व और निरंतरता के लिए विवेकपूर्ण तौर तरीके जैसे विषय शामिल होंगे.

