BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदा बेन दो दिनों की यात्रा पर पहुंची धनबाद

by bnnbharat.com
September 15, 2019
in Uncategorized
प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदा बेन दो दिनों की यात्रा पर पहुंची धनबाद

Prime Minister's wife Yashoda Ben arrives in Dhanbad on a two-day visit

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: न कोई तामझाम, न ही कार्यकर्ताओं की भीड़ और न ही भाजपा का कोई सदस्य दिखा धनबाद रेलवे स्टेशन पर. सुरक्षा के नाम पर भी कोई विशेष तामझाम नहीं. अपने कुछ सगे सम्बन्धियों के साथ हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस से यशोदा बेन अहले सुबह धनबाद स्टेशन पहुंची. देश के प्रधानमंत्री की पत्नी यशोदा बेन एकदम सादगी के साथ धनबाद पहुंची.

धनबाद में आयोजित वैश्य सभा के महा सम्मेलन में शिरकत करने यशोदा बेन धनबाद पहुंची हैं. एक साधारण यात्री की तरह यशोदा बेन अपने सगे सम्बन्धियों के साथ ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकने से पहले ही बोगी के दरवाजे पर खड़ी थीं. ट्रेन के रुकते ही उन्हें रिसीव करने आए लोगों ने उनका वहां स्वागत किया. सादगी का आलम यह था कि सुरक्षा के नाम पर रेल और झारखण्ड पुलिस के कुछ अधिकारी प्लेटफार्म पर उपस्थित थे. पब्लिक की कोई भीड़ ही नहीं थी. धनबाद स्टेशन पर वैसा कोई भी नजारा देखने को नहीं मिला जिससे प्रतीत हो कि कोई VIP भी धनबाद आया है.

ट्रेन से उतरकर यशोदा बेन सीधे सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान कर गयीं. जिला प्रशासन की ओर से पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था)अमित कुमार यशोदा बेन की अगुवाई कर रहे थे. जिला प्रशासन ने यशोदा बेन को स्कॉट करते हुए सर्किट हाउस पहुंचाया. जानकारी के अनुसार यशोदा बेन धनबाद में आयोजित वैश्य महासभा के सम्मेलन में भाग लेंगी. वह शक्ति मंदिर,राजेंद्र सरोवर(बेकार बांध) भी जाएंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Google ने ढूंढ निकाला 22 साल पहले लापता हुए शख्स का शव

Next Post

भोजपुरी फिल्म एक योगी का रिव्यु : औसत है फिल्म पर देखने लायक

Next Post
भोजपुरी फिल्म एक योगी का रिव्यु : औसत है फिल्म पर देखने लायक

भोजपुरी फिल्म एक योगी का रिव्यु : औसत है फिल्म पर देखने लायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d