BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दोबारा गिरफ्तार होना चाहता है कैदी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: गूगल पर महाराष्ट्र के मीरा भायंदर में नया नगर पुलिस स्टेशन की एक पुरानी गूगल रिव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है. यह रिव्यू पांच महीने पहले एक मंसूरी अवेश  द्वारा पोस्ट की गई थी. मंसूरी अवेश ने अपनी समीक्षा में कहा कि गिरफ्तार होने के बाद उनके साथ नया नगर पुलिस स्टेशन में अच्छा बर्ताव किया गया. यह शख्स नया नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा फिर से गिरफ्तार होने की इच्छा लेकर गया था.

शख्स ने लिखा था गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया. सेल्स भी बढ़िया थे, साफ़ सुथरे. खाना बहुत अच्छा था. हथकड़ी थोड़ी तंग थी लेकिन यह अच्छा है. अधिकारी भी दयालु हैं. कुल मिलाकर, यह एक बहुत अच्छा अनुभव था और अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं एक बार फिर से वहां जाऊंगा गिरफ्तार होने, “अवेश ने गूगल पर पुलिस स्टेशन के रिव्यू पेज पर अपनी समीक्षा में लिखा था. भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संतोष सिंह द्वारा आज ट्विटर पर इस रिव्यू के शेयर करने के बाद यह वायरल हो गई. उन्होंने कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, आईएएस अधिकारियों और पत्रकार को टैग किया और इस बारे में उनकी राय मांगी कि क्या किसी पुलिस स्टेशन को एक कैदी के साथ इतना अच्छा व्यवहार करना चाहिए? आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह ने रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पूछा, “आप इसका आकलन कैसे करते हैं?”

Google रिव्यू पेज पर बहुत से लोगों ने नया नगर पुलिस स्टेशन में तैनात अधिकारियों को बधाई दी है. आर्यन ने कहा, “जेल उम्मीद से बेहतर था और रात के खाने में राजमा चावल मिला जो सबसे अच्छी बात थी. वास्तव में वहां के अच्छे लोगों ने मेरे साथ सिगरेट शेयर की, अब निश्चित रूप से जल्द ही फिर से जाएंगे.” आर्यन नाम के यूजर ने दावा किया कि उसे नया नगर पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया था.

यह स्पष्ट नहीं है कि इन लोगों को वास्तव में गिरफ्तार किया गया था और नया नगर पुलिस स्टेशन में रखा गया था. यह पुलिस स्टेशन नया नगर इलाके में सरोपी आयशा कोऑपरेटिव सोसाइटी के पास स्थित है. वायरल रिव्यू ने इस बात पर बहस छेड़ दी कि हिरासत में लिए गए लोगों के साथ पुलिस स्टेशन में किस तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक बूथ पर रोज 200 लोगों का हो सकेगा टीकाकरण

Next Post

सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

Next Post
जमीन से जुड़े और गरीबी को समझने वाले व्यक्ति थे रघुवंश: प्रधानमंत्री

सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d