BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं प्रीतम साहू

by bnnbharat.com
November 10, 2019
in समाचार
भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं प्रीतम साहू

भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं प्रीतम साहू

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: केरेडारी प्रखण्ड के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम साहू ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बड़कागांव विधानसभा सिट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. प्रखण्ड के चट्टी पेटो निवासी 55 वर्षीय प्रीतम साहू 1980 से भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं.

उन्होंने आजाद सिपाही से बातचीत में कहा कि जनता जनार्दन की मांग पर मैंने विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है. पार्टी यदि टिकट देती है तो पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे.  भारतीय जनता पार्टी के गठन के समय से ही मैं पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं, मैंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित होने के बाद वर्षों तक विस्तारक व प्रचारक के रूप में कार्य किया है.

1992 में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के आवाहन पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक एकता यात्रा में तिरंगा बलिदानी जत्था में शामिल रहा हूं. साथ ही मैंने लगातार 3 बार प्रखण्ड अध्यक्ष, किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारी व प्रखण्ड चुनाव प्रभारी के रूप में कई बार अपनी सेवा दी है.

उन्होंने कहा कि मैंने किसान मजदूर के हित में काम किया है. पूर्व में पार्टी नेतृत्व के द्वारा मुझे आश्वासन भी दिया गया था कि परिवर्तन की स्थिति में मुझे चुनाव मैदान में उतारा जायेगा. सुचना के मुताबिक इस बार भी मेरा नाम केंद्रीय नेतृत्व को विचार विमर्श के लिए भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि पतरातू प्रखण्ड से राकेश प्रसाद चुनाव लड़ चुके हैं और बड़कागांव प्रखण्ड से भी विधायक बनते रहे हैं. अब केरेडारी प्रखण्ड की जनता की मांग है कि इस बार यहां के नेता विधानसभा पहुंचे. मैं किसान मजदुर के हित व बड़कागांव विधानसभा के समुचित विकास के लिए चुनाव मैदान में उतारना चाहता हूं. चूंकि पतरातू के सौंदा बस्ती में मेरा ससुराल भी है इसीलिए मैं पतरातू प्रखण्ड के लिए भी पुराना चेहरा हूं. वैसे पार्टी जो भी निर्णय ले, लेकिन पुराना कार्यकर्ता होने के नाते इस बार मुझे मौका मिलना ही चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक विधानसभा की 15 सीटों पर 5 दिसंबर को होगा मतदान

Next Post

जानलेवा हमला करने के आरोप में युवक गया जेल

Next Post
जानलेवा हमला करने के आरोप में युवक गया जेल

जानलेवा हमला करने के आरोप में युवक गया जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d