BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निजी स्कूल नहीं, निजी अस्पताल आमजनों का कर रहे हैं आर्थिक दोहन

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
स्पीकर पर दबाव बनाना संसदीय परंपरा के खिलाफ: आलोक दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन, पासवा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में निजी स्कूलों के खिलाफ एक साजिश के तहत आमजन में माइंड सेट तैयार करने की कोशिश की जा रही है कि इन शिक्षण संस्थानों में अभिभावकों और विद्यार्थियों का आर्थिक दोहन हो रहा है. लेकिन सच्चाई यह है कि शिक्षा के मंदिर में नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों में आमजनों का आर्थिक दोहन हो रहा है.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि निजी अस्पताल में किस तरह से लोगों का शोषण हो रहा है, यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है, इन अस्पतालों में जान बचे या जाए, लोगों से पैसे की वसूली की जा रही है, कभी बिना जरुरत मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की बात आती है, तो कभी मौत के बाद भी इलाज जारी रखने का ढोंग तथा कभी किडनी व शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंग को निकाल कर बेचने की शिकायत भी सामने आती है, वहीं कई मौके पर पैसे नहीं देने पर शव देने से भी इनकार कर दिया जाता है.

दूसरी तरफ एक साजिश के तहत निजी स्कूलों को खत्म करने की साजिश की जा रही है, शिक्षा के मंदिर में जहां अभिभावकों से थोड़ी बहुत सहायता लेकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है, वैसे शिक्षण संस्थानों को बदनाम करने की साजिश को बेनकाब करने की जरुरत है.

भाजपा अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा झारखंड में 20,000 से ज्यादा प्राइवेट स्कूल हैं जो कोरोना महामारी में भी ऑनलाइन क्लास लेकर बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं. झारखंड के सरकारी विद्यालयों की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है, सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों को समय पर तनख्वाह तो मिलती हैं पढ़ाई क्या हो रही है किसी से छुपी हुई नहीं है.

प्राइवेट स्कूल के प्रति आम जनों का अनादर का भाव अच्छे संकेत नहीं हैं, स्कूल फीस अगर विद्यालय ले रहे हैं तो कोई गुनाह नहीं कर रहे हैं. सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि मासिक स्कूल फीस अवश्य दें वरना स्कूल बंदी के कगार पर पहुंच जाएगा और लाखों शिक्षकों कर्मचारियों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी एवं लाखों बच्चों का भविष्य अधर में लटक जाएगा.

आज भी पठन-पाठन के क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल में ही उम्मीद की रोशनी जिन्दा है और इसके खिलाफ वातावरण तैयार करना कहीं से भी उचित नहीं है. पासवा अध्यक्ष ने निजी विद्यालयों के संचालकों से भी अनुरोध किया है कि वह स्कूल फीस के अतिरिक्त अन्य फीस अभी नहीं लें.

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में केंद्र सरकार की ओर से 20 लाख करोड़ रुपये पैकेज की घोषणा की गयी, संक्रमण काल में हर गतिविधियां शुरू हुई, लेकिन सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र की ही अनदेखी की गयी है, केंद्र सरकार की ओर से निजी स्कूलों को भी सहायता उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पैसा नहीं दिया तो झारखंड के सात जिले होंगे अंधेरे में

Next Post

हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने बंद रखी दुकान

Next Post
अपहृत व्यवसायी के अपहरण व हत्याकांड मामले में चार गिरफ्तार

हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने बंद रखी दुकान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d