BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निजी स्कूलों की मनमानी: रिजल्ट देने के बहाने बुलाकर मांग रहे फीस

by bnnbharat.com
October 31, 2020
in समाचार
लखीसराय डीएम ने सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के लिए जारी किए आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: निजी स्कूलों की मनमानी बढ़ती जा रही है. स्कूल प्रबंधन अभिभावकों से फीस जमा कराने के लिए नये-नये हथकंडे अपना रहा है. अब फीस देने के लिए बच्चों के रिजल्ट का सहारा लिया जा रहा है. रिजल्ट देने के लिए अभ‍िभावकों को स्कूल बुलाया जा रहा है. वहां फीस जमा करने को कहा जा रहा है.

दबाव नहीं देने का निर्देश

कोरोना और लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बच्चों के फीस के लिए स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर दबाव नहीं बनाएंगे. फीस जमा नहीं करने पर किसी बच्चे का नाम स्कू‍ल से काटा नहीं जाएगा. उसे शिक्षा से भी वंचित नहीं किया जाएगा.

शिक्षक कर रहे हैं फोन

स्कूल प्रबंधन फीस जमा कराने के लिए अभिभावकों पर लगातार दबाव बना रहे हैं. फीस बकाया रहने पर शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को फोन किया जा रहा है. उनसे कहा जा रहा है कि बच्चे के बकाये फीस का भुगतान जल्द से जल्द करें.

सूचना के साथ नोटिस भी

स्कूल प्रबंधन की ओर से छुट्टी और रिजल्ट जारी होने की सूचना देने के साथ फीस जमा करने का नोटिस भी दिया जा रहा है. कई स्कूल ने दुर्गा पूजा से पहले अभिभावकों को कक्षा कराने के लिए बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप में इसे डाला. इसमें दुर्गा पूजा को लेकर स्कूल बंद रहने और एसए-1 का रिजल्ट जारी होने की सूचना दी गई है. कहा गया है कि रिजल्ट स्कूल परिसर में ऑफलाइन दिया जाएगा. इससे पहले अभिभावकों से आग्रह है कि वे सितंबर, 2020 तक स्कूल फीस/ट्यूशन फीस क्लीयर कर दें.

प्राचार्य से अनुमति लें

फीस बकाया होने वाले बच्चों के अभिभावकों को रिजल्ट देने से पहले प्राचार्य की अनुमति लेने का निर्देश दिया जा रहा है. उसने संपर्क करने पर बकाया फीस जमा करने का दवाब बनाया जा रहा है.

डेट पूछा जा रहा है

रिजल्ट लेने जाने वाले अभिभावकों को बकाया फीस की जानकारी दी जा रही है. इसे जमा करने को कहा जा रहा है. असमर्थता जताने पर उनसे फीस जमा करने की तारीख पूछी जा रही है. उसे एक पर्चा पर लिखकर संबंधित कक्षा के शिक्षक को दिया जा रहा है.

स्कूल खोलने पर पाबंदी

कोरोना को लेकर सरकार की ओर से अभी तक स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी गई है. निजी स्कूल प्रबंधन सरकार के निर्देश की अवहेलना कर रहे हैं. अभिभावकों को स्कूल परिसर में बुलाकर रिजल्ट  दिया जा रहा है. इस दौरान कक्षा और रोल नंबर के हिसाब से अलग-अलग समय पर अभिभावकों को बुलाया जा रहा है. बच्चों को स्कूल आने पर पाबंदी है. स्कूल के द्वार पर सैनिटाइजर रखा गया है.

रिजल्ट ऑनलाइन संभव

अभिभावकों का कहना है कि कोरोना को लेकर सरकार के आदेश पर स्कूल बंद हैं. बच्चोंं की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है. ऐसे में ऑनलाइन रिजल्ट भी दिया जा सकता है. स्कूल प्रबंधन सिर्फ फीस जमा करने का दबाव बनाने को लेकर ऑफलाइन रिजल्ट दे रहा है.

https://bnnbharat.com/youth-dies-due-to-poisoning/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Next Post

रांची के 18 अंचलों में म्यू‍टेशन के 9090 मामले लंबित

Next Post
रांची के 18 अंचलों में म्यू‍टेशन के 9090 मामले लंबित

रांची के 18 अंचलों में म्यू‍टेशन के 9090 मामले लंबित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d