BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP नेता की शिकायत करने वाली महिला की सुरक्षा की गारंटी नहीं : प्रियंका

by bnnbharat.com
August 28, 2019
in Uncategorized
BJP नेता की शिकायत करने वाली महिला की सुरक्षा की गारंटी नहीं : प्रियंका

Prize is not guaranteed for woman complaining to BJP leader: Priyanka

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ : पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा कि अगर कोई महिला भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत करती है, तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती. उन्होंने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में ये उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है. अगर कोई महिला भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत करती है, तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती.”

प्रियंका ने आगे लिखा, “पिछले ही साल भाजपा सरकार ने आरोपी पर से दुष्कर्म का मुकदमा वापस लिया था. बहुत साफ है सरकार किसके साथ खड़ी है. प्रदेश की लड़कियां सब देख रही हैं. आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गई है. उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता. आखिर ये कब तक चलेगा?”

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन भाजपा सरकार महिलाओं को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा.”

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर उनके ही कॉलेज में LLM की एक छात्रा को अगवा करने और धमकी देने का मुकदमा DGP के निर्देश पर दर्ज किया गया है.

यह मुकदमा छात्रा के पिता की ओर से शाहजहांपुर की चौक कोतवाली में दर्ज कराया गया है. पुलिस की कई टीमें छात्रा की तलाश में लगी हैं. पुलिस अधीक्षक एस़ चनप्पा ने बताया कि छात्रा के परिवार को सरकारी सुरक्षा मुहैया कराई गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

AMERICA OPEN : हालेप ने निकोल गिब्स को दी मात

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रिश्वत ले रहा पंचायत सेवक

Next Post
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रिश्वत ले रहा पंचायत सेवक

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रिश्वत ले रहा पंचायत सेवक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d