BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पारा शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं का तुरंत होगा निवारण, युवाओं को दिए जाएंगे रोजगार : बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in समाचार
पारा शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं का तुरंत होगा निवारण, युवाओं को दिए जाएंगे रोजगार : बाबूलाल मरांडी

पारा शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं का तुरंत होगा निवारण, युवाओं को दिए जाएंगे रोजगार : बाबूलाल मरांडी

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो तथा झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हजारीबाग का दौरा कर एक जनसभा को संबोधित किया. लालपुर चौक के निकट कनिमुण्डवार स्थित पूरना तांड में आयोजित जनसभा में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वह आप सबके बीच इमानदार कर्मठ जुझारू और हजारीबाग के विकास को साकार करने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवार मुन्ना सिंह को जिताने के आप सबके बीच अपील करने आएं हैं.

पिछले 5 वर्षों में हजारीबाग और झारखंड में रघुवर की सरकार ने यहां के खनिज संपदाओं को लूटा है.  किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है, सरकार हर मोर्चे पर विफल है. अगर सोच समझकर वोट नहीं दिया गया तो फिर से हमें अगले 5 सालों तक भुगतना पड़ेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुन्ना सिंह को जिताएंगे तभी बाबूलाल की सरकार बनेगी और तभी गरीबों की, युवाओं की, किसानों की, महिलाओं की, पारा शिक्षकों की, आंगनबाड़ी सेविकाओं की तथा हर तबके के लोगों के समस्याओं का समाधान हो सकेगा.

उन्होंने कहा कि उनके सरकार बनते ही महिलाओं को 50% तक का आरक्षण सरकारी नौकरी में दिया जाएगा, साथ ही पारा शिक्षकों आंगनबाड़ी सेविकाओं, युवाओं के साथ अब तक न्याय नहीं हुआ है. वह सरकार बनने के 90 दिनों के अंदर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा, साथ ही जिन का राशन कार्ड बीपीएल कार्ड सरकार ने निरस्त कर दिया उनके घरों में जा जाकर दोबारा बनवाया जाएगा ताकि गरीबों को उनका अधिकार मिल सके.

शिक्षा पर उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब गांव में, टोला में, शहरों में, उन्होंने स्कूल खुलवाए थे तथा वहीं के पढ़े-लिखे व्यक्तियों को शिक्षक बनाया था किंतु अब रघुवर सरकार ने उन स्कूलों को पर ताला लगा दिया है और अगर फिर से उनकी सरकार बनी तो बंद किए गए स्कूल को पुनः शुरू करेंगे तथा जो भी गरीब के बच्चे हैं जो अभाव में पढ़ नहीं पाते हैं, उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं उन सब का व्यय भी सरकार उठाएगी.

स्वास्थ्य पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्द से बद्दतर हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रत्येक पंचायत में दो स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली की जाएगी. सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर और दवाओं की उचित व्यवस्था होगी, कैंसर जैसे बड़े बीमारियों में पैसे के अभाव में कोई भी गरीब नहीं मरेगा. सरकार बनने पर उनकी पूरी मदद की जाएगी, साथ ही किसानों के लिए उनके खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी एवं मुआवजा भी समय पर दिया जाएगा.

रघुवर सरकार पर बाबूलाल मरांडी ने निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में रघुवर सरकार ने एक भी जेपीएससी की परीक्षा नहीं करवाई है. लाखों लोग बेरोजगार हो गए और इनके लिए बरोजगार का सृजन नहीं किया गया.

लॉ एंड ऑर्डर बद्द से बद्दतर हो गया है. चोरी डकैती गुंडागर्दी सरेआम हो गई है. उनकी सरकार बनते ही पुनः झारखंड में कानून राज की वापसी होगी तथा दहशतगर्दी की जगह जिलों में होगी या तो झारखंड से उन्हें चिन्हित करके बाहर किया जाएगा. रघुवर सरकार पर तंज कसते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्होंने हाथी उड़ा कर 900 करोड़ रुपए खर्च कर डाले, इसके एवज में एक भी नए उद्योग नहीं लगे. किंतु पुराने कितने ही बंद हो गए. इनसे रोजगार के अवसर सृजित नहीं हो सकते, इसीलिए हजारीबाग तथा झारखंड के समुचित विकास के लिए आप सभी का सहयोग चाहिए इसके निवेदन के लिए वे लोगों के बीच आए हैं.

झाविमो से सदर प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने बाबूलाल मरांडी का धन्यवाद किया तथा कहा कि पूरे हजारीबाग वासियों का जो प्यार मिल रहा है उनके लिए वे सहृदय आभारी हैं और उनका लक्ष्य हजारीबाग वासियों के सुख दुख में साथ निभाना है तथा हजारीबाग को ऊंचे और सुंदर शहरों की सूची में लाना है.

मुन्ना सिंह ने कहा कि अगर जनता उन्हें चुनती है तो वह बंद पड़े उद्योगों को पुनः शुरू करवाएंगे, पारा शिक्षकों के साथ न्याय किया जाएगा, आंगनबाड़ी सेविकाओं को उनका हक दिलाया जाएगा, युवाओं के लिए नए रोजगार सृजित किए जाएंगे, खराब पड़ी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा तथा सुनिश्चित किया जाएगा कि 20 से 24 घंटे शहरों तथा ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति हो सके.

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी का जो कार्यकाल था वह झारखंड का स्वर्णिम कार्यकाल था. 28 महीनों के कार्यकाल में उन्होंने झारखंड के लिए जो जो काम किए वह अगले 19 साल तक मुख्यमंत्री पद पर बैठे लोगों ने नहीं किया. उनके बाद लोगों ने सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया है. खनिज संपदा और संभावनाओं से भरपूर होने पर भी झारखंड आज पिछड़े राज्यों की सूची में है तथा उनका और बाबूलाल मरांडी का लक्ष्य है कि झारखंड को अग्रिम राज्यों की सूची में लाना है.

इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने भाजपा कांग्रेस राजद छोड़कर आए कई लोगों को जेवीएम की सदस्यता दिलाई. सभा में मुन्ना मलिक, सुशील पांडे, द्वारिका नाथ तिवारी, विजय, पंकज, अशोक महतो, परमेश्वर यादव, टूनु यादव, चौधरी यादव, विकास यादव, विशाल वाल्मिकी, विमल बिरवा, रमेश हेंब्रोम, जीवनारायण राम इत्यादि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समाजीकरण पर जोर देकर जिले में बनाऊंगा बेहतर माहौल : डॉ आरसी प्रसाद

Next Post

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बीस गावों में दौरा कर मांगा वोट

Next Post
भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बीस गावों में दौरा कर मांगा वोट

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बीस गावों में दौरा कर मांगा वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d