Mumbai – महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन प्रोगाम पर 18 जनवरी तक के लिए फिलहाल रोक लगा दी गई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोविन (CoWin) एप्लिकेशन में आई तकनीकी दिक्कतों के चलते पूरे महाराष्ट्र में वैक्सीन प्रोगॉम पर रोक लगा दी गई है.राज्य में शनिवार को 28,500 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 18,338 यानी 64.34 फीसदी लोगों को कोरोना टीका लगा दिया गया है। 2 दिन के बाद 19 जनवरी से फिर से कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि हमने 100 फीसदी कोरोना वैक्सीन लगाने की उम्मीद लगाई थी, लेकिन CoWIN ऐप में तकनीकी खराबी के चलते लोगों को देरी अलर्ट मिलते थे, लिहाजा कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वैक्सीनेशन प्रोग्राम के पहले देश में 1.91 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। वैक्सीनेशन के लिए 3,351 सेंटर बनाए गए थे. इन वैक्सीनेशन सेंटर पर 16,755 लोगों की ड्यूटी लगाई गई.

