नई दिल्ली:- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक बार फिर देश के नंबर वन लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हैं. एबीपी-सी वोटर के सर्वे में ओडिशा के मुख्यमंत्री को देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में स्थान दिया गया है. सर्वेक्षण में अरविंद केजरीवाल दूसरे स्थान पर हैं. सर्वे में केजरीवाल सरकार के कामकाज से लोग संतुष्ट नजर आए. दिल्ली के लोग केजरीवाल को अपना लोकप्रिय नेता मानते हैं.
एबीपी-सी वोटर के सर्वे में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन चौथे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पांचवें, छत्तीससगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छठे और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सातवें स्थान पर हैं.