BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की अगुवाई में चलाया गया तंबाकू निषेध अभियान

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in Uncategorized
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की अगुवाई में चलाया गया तंबाकू निषेध अभियान

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की अगुवाई में चलाया गया तंबाकू निषेध अभियान

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला रश्मि भारद्वाज की अगुवाई में गुमला शहरी क्षेत्र के पटेल चैक, टावर चैक, संत इग्नासियुस, पालकोट एसबीआई बैंक के समीप औचक निरीक्षण कर तंबाकू निषेध अभियान चलाया गया. इस दौरान पानगुमटी दुकानदार सहित किराना स्टोर में जाकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दुकान/पानगुमटी में तंबाकू, सिगरेट अथवा पान मसाला बेचने के साथ अन्य खाद्य सामग्री यथा चाॅकलेट, बिस्किट इत्यादि बेचने वाले दुकानदारों से चालान काटकर जुर्माना वसूला गया.

साथ ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने वैसे दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया है कि तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, सिगरेट के साथ अन्य खाद्य सामग्री न बेचें अन्यथा आपके उपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जांच के क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने पानगुमटी व दुकानदारों से विभिन्न प्रकार के पान मसाला, तंबाकू आदि का सैंपल एकत्रित किया, लिए गए सैंपल की जांच कर पता लगाया जाएगा कि तंबाकू या पान मसाला कितना प्रतिशत हानिकारक है, तत्पश्चात् उस पर विधिवत कार्यवाही करने की बात कही.

तंबाकू निषेध अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दुकानदारों को पान मसाला, तम्बाकू, सिगरेट आदि से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही उन्होंने लोगों से तंबाकू, सिगरेट, पान मसाले का कम से कम उपयोग करने की अपील की. साथ ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा मौके पर दुकानकारों के लाईसेंस की भी जांच की गयी.

तंबाकू निषेध अभियान के अवसर पर नेशनल कंट्रोल प्रोग्राम सुमन कुल्लू, डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट नेशनल तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम बंदना अस्मिता होरो, जिला परिवहन कार्यालय के सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य एवं सदर थाना के पुलिस बल उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेएससीए की आजीवन सदस्य उषा रानी का निधन, शोकसभा

Next Post

अधूरे आवासों को पूरा कराने का निर्देश, पीओ ने लापरवाही पर कही सख्त कार्रवाई की बात

Next Post
अधूरे आवासों को पूरा कराने का निर्देश, पीओ ने लापरवाही पर कही सख्त कार्रवाई की बात

अधूरे आवासों को पूरा कराने का निर्देश, पीओ ने लापरवाही पर कही सख्त कार्रवाई की बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d