कलर्स के बहुचर्चित शो नागिन के चौथे सीजन का प्रोमो रिलीज हो चुका है. टीवी सीरीज नागिन का के चौथे सीजन को लेन के लिए एकता कपूर पूरी तरह से तैयार हैं. मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी से शुरू हुई इस टीवी सीरीज के अलग-अलग सीजन में हम सभी ने बहुत से फेमस टीवी एक्टर्स जैसे करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, रजत टोकस और पर्ल वी पूरी को देखा.
जानकारी के मुताबिक अभी हाल ही में एकता कपूर ने नागिन 4 बनाने का ऐलान किया था. समय-समय पर एकता इस नए सीरियल के बारे में फैंस को अपडेट करती रहती हैं. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें हम दो नागिनों को एक साथ जंगल में जाते और शिवलिंग की पूजा करते देख सकते हैं. इन दोनों के शिवलिंग के सामने हाथ जोड़ने पर नाग मणि दिखाई देने लगती है.
आप प्रोमो में ये कहते सुना होगा कि हर इंसान की किस्मत अलग-अलग लिखी गई है लेकिन क्या हो जब दो लोग किसी और की किस्मत से जी रहे हों. नागिन 4 को लेकर मेकर्स ने बड़ा सस्पेंस क्रिएट किया हुआ है. इस प्रोमों के रिलीज होने के बाद शो को लेकर फैंस की बेताबी बढ़ा गई है. उन्हें जानना है कि इस बार शो की कहानी में क्या होगा और ये कौन-सी एक्ट्रेस हैं, जो नागिनों का किरदार निभाने जा रही हैं.
बता दें कि जब एकता कपूर ने नागिन 4 बनाने का ऐलान किया था तब फैंस ने उनसे मौनी रॉय को वापस लाने की बात कही थी. वहीं एकता कपूर के इस फेमस शो में हिना खान और विवेक दहिया को लेने की खबर सामने आई थी। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

