BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधानसभा से सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पारित

by bnnbharat.com
November 11, 2020
in समाचार
सीएम हेमंत सोरेन की सुरक्षा बढ़ाई गई, सीआइडी ने स्वीट्जरलैंड और जर्मनी के होस्ट सर्वरों के मालिक को मेल भेज कर विस्तृत जानकारी मांगी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड विधानसभा ने जनजातीय समुदाय के लिए जनगणना-2021 में अलग सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया. इसे लेकर ही आज विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया था. सत्र की शुरुआत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रस्ताव पर अपनी बात रखी. उन्होंने धर्मकोड के फायदे बताये है.

जनसंख्या का पता चलेगा

सीएम ने विधानसभा में कहा कि अलग धर्म कोड से जनगणना के बाद सरना आदिवासियों की जनसंख्या की जानकारी मिल पाएगी. उनकी भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ उन्हेंत मिलने वाले संवैधानिक अधिकार, केंद्रीय योजना और भूमि संबंधी अधिकारों में भी फायदा होगा. झामुमो ने कहा कि विधानसभा में जनजातीय समुदाय के लिए अलग धर्म कोड की मांग पर मुहर लगना ऐतिहासिक है.

मान्यता को लेकर अल्टीमेटम

विभिन्न संगठनों ने सरना धर्म कोड की मान्यता को लेकर केंद्र सरकार को अल्टीमेटम में दे रखा है. संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा है कि भारत सरकार 30 नवंबर तक सरना धर्म कोड की मान्यता की घोषणा नहीं करती है या इस संबंधी वार्ता शुरू नहीं करती है, तो छह दिसंबर को राष्ट्रव्यापी रेल-रोड चक्का जाम किया जाएगा.

सड़कों से संसद तक लड़ाई

केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि आदिवासी अपने अस्तित्व, पहचान, भाषा, संस्कृति और अपने अधिकारों के लिए लंबे समय से सरना धर्म कोड की लड़ाई लड़ रहे हैं. सरना कोड के लेकर ही सबसे ज्यादा आंदोलन हुए है, जिसके कारण पूरे देश के आदिवासी जागरूक हुए हैं. आदिवासी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन कर रहे हैं. नेशनल फोरम ऑफ एसटी-एससी एंड ओबीसी कम्युनिटी ने सरना धर्म कोड का समर्थन किया. है.

https://bnnbharat.com/proposal-of-sarna-adivasi-code-passed/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपने धार्मिक अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्षरत है आदिवासी समाज: मुख्यमंत्री

Next Post

आज से शुरू हुआ लोकल ट्रेन, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Next Post
आज से शुरू हुआ लोकल ट्रेन, उड़ी  सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

आज से शुरू हुआ लोकल ट्रेन, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d